गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राजघाट पुल की मरम्मत का काम पूरा, 1 घंटे की जगह अब 5 मिनट में गंतव्य स्थल तक पहुंच रहे नागरिक
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर में यातायात व्यवस्था को लेकर राहत भरी
खबर सामने आई है। राजघाट पुल की मरम्मत का काम तय समय से पहले पूरा कर लिया गया
है। सोमवार से इसे सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
पुल शुरू होने से नौसड़ और ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में लगने
वाले लंबे जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पहले जहां 5 मिनट की दूरी तय करने में एक घंटा लग जाता था, वहीं अब यह दूरी 3 से 5 मिनट में पूरी हो
रही है। लखनऊ और वाराणसी की ओर से आने वाले भारी वाहन भी अब बिना किसी बाधा के शहर
में प्रवेश कर सकेंगे।
Image Source Here...
डायवर्जन से बढ़ी
थी परेशानी
पुल बंद होने के
कारण भारी वाहनों को डायवर्जन के जरिए करीब 22 किलोमीटर अतिरिक्त
दूरी तय करनी पड़ रही थी। इससे समय और ईंधन दोनों की खपत बढ़ गई थी। इसी वजह से
रोडवेज ने यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ डालते हुए बस किराए में 35 रुपये तक की बढ़ोतरी भी कर दी थी।
स्थानीय लोगों ने जताई राहत
सत्यम ने बताया कि पिछले 10–15
दिनों से इस रूट पर
काफी दिक्कतें हो रही थीं, लेकिन पुल खुलने के बाद अब काफी राहत मिल रही
है। वहीं ई-रिक्शा चालक विवेक ने कहा कि नौसड़ से पैडलेगंज पहुंचने में पहले एक
घंटे से ज्यादा लग जाता था, अब यही दूरी 5 मिनट में पूरी हो
रही है।
PWD ने समय से पहले
पूरा किया काम
लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 20 अप्रैल तक काम पूरा
करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन एक्सपेंशन जॉइंट का काम एक सप्ताह पहले
ही पूरा कर लिया गया। विभाग के जूनियर इंजीनियर नागेंद्र मणि गुप्ता के अनुसार, पुल अब पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि नीचे की
दरारों और कुछ छोटे मरम्मत कार्य अभी जारी रहेंगे, लेकिन यातायात
प्रभावित नहीं होगा।
अन्य निर्माण कार्यों में आएगी तेजी
पुल
खुलने के बाद ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक बन रहे सिक्स लेन फ्लाईओवर के
निर्माण कार्य में भी तेजी आने की उम्मीद है। पहले डायवर्जन के कारण काम धीमा पड़
गया था। साथ ही, लोक
निर्माण विभाग ने गोरखनाथ क्षेत्र के पुराने पुल की मरम्मत की भी तैयारी शुरू कर
दी है। इसके लिए पुल को एक महीने तक बंद करने की अनुमति मांगी गई है। अनुमतिमिलते
ही काम शुरू किया जाएगा और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
Share On :
×
13:32
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।