गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
चरगांवा
/ रमेश गुप्ता बने भाजपा गोरखपुर...
रमेश गुप्ता बने भाजपा गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष, कार्यकारिणी की घोषणा भी जल्द होगी
रूरल न्यूज नेटवर्क।काफी इंतजार के
बाद भाजपा गोरखपुर महानगर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हो गई है। पूर्व पार्षद व भाजपा
के महानगर उपाध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता को नया महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।
उन्हें महानगर अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने पिछड़ों को साधने की कोशिश की है। खासकर
वैश्य समाज को एक बार फिर तज्जो दी गई है।
इससे पहले महानगर अध्यक्ष
बनाए गए देवेश श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके बाद पूर्व महानगर
अध्यक्ष राजेश गुप्ता को महानगर संयोजक के रूप में कार्यभार सौंपा गया था।महानगर अध्यक्ष
की नियुक्ति होने के बाद अब कार्यकारिणी की घोषणा भी जल्द हो जाएगी।गोरखपुर क्षेत्र में गोरखपुर महानगर एवं देवरिया जिले में
अध्यक्षों की घोषणा का लंबे समय से इंतजार था। दोनों जगहों पर अध्यक्ष घोषित कर
दिए गए हैं। देवरिया में पूर्व विधायक काली प्रसाद को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
Image Source Here...
जानिए रमेश प्रताप गुप्ता
के बारे में
रमेश प्रताप गुप्ता का
जुड़ाव शुरू से भाजपा से रहा है। उन्होंने भाजयुमो से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत
की थी। गोरखपुर महानगर में झरना टोला से वह पार्षद रहे हैं। उन्हें अपने संघर्षों
के लिए जाना जाता है। भाजपा महानगर में भी उन्होंने काम किया है। अध्यक्षबनने से पहले वह महानगर उपाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे
थे। उनके मनोनयन पर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा के नेताओं ने बधाई दी है।
जल्द गठित होगी कार्यकारिणी
महानगर अध्यक्ष घोषित
होने के बाद अब महानगर कार्यकारिणी की घोषणा भी हो जाएगी। अध्यक्ष का नाम फाइनल
होने के बाद महानगर के अन्य नेता पद पाने के लिए भागदौड़ में लग गए हैं। महानगर
उपाध्यक्ष, महानगर महामंत्री, महानगर मंत्री सहित कई पदों पर अब स्थानीय नेताओं को
समायोजित किया जाएगा। आने वाले कुछ दिनों में महानगर कार्यकारिणी घोषित हो जाने की
उम्मीद है।
Share On :
×
13:31
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।