-
Monday, 15th June, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के रत्न मेमोरियल पब्लिक स्कूल (रैम्पस) में सोमवार
से 'रैम्पस प्रीमियर लीग' का भव्य शुरुआत किया गया। स्कूल के मैनेजर विवेक कुमार
श्रीवास्तव ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया, जिसके बाद
ग्राउंड पर चौके-छक्कों और जीत के लिए रोमांचक मुकाबले शुरू हुए। लीग के पहले ही दिन खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था। यह
मुकाबला लड़के और लड़कियों के टीमों में अलग- अलग आयोजित किया गया। क्रिकेट ग्राउंड
पर लड़कियों ने शानदार खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
पहले मैच में वारियर्स तो
दूसरे में चार्जर चमके
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला
टाइटन्स और वारियर्स टीम के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने जीत के लिए अपनी पूरी
ताकत लगाई, लेकिन कांटे के मुकाबले में वारियर्स ने टाइटन्स
को पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की। टीम को जीत दिलाने में सबसे बड़ा रोल निभाने
वाले अबीर को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। दूसरा मैच चैलेन्जर्स और चार्जर्स टीम के बीच हुआ। इस
मुकाबले में चार्जर्स टीम के खिलाड़ियों ने कमाल का खेल दिखाया और विरोधी टीम के
हर पैंतरे को फेल करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। चार्जर टीम के शिवम चन्द्र को
उनके बेहतरीन खेल के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब मिला।
लड़कियों का पॉवर बना आकर्षण
का केंद्र
लीग के पहले दिन का सबसे
बड़ा आकर्षण छात्राओं के बीच हुआ मैच रहा। यह मुकाबला ब्लास्टर टीम बनाम
डेयरडेविल्स टीम के बीच खेला गया। ब्लास्टर टीम की लड़कियों ने क्रिकेट ग्राउंड पर
ऐसा जलवा बिखेरा कि विरोधी टीम टिक नहीं सकी। खिलाड़ियों के जज्बे और बेहतरीन गेम टैटिक्स के साथ ब्लास्टर
टीम ने यह मैच जीत लिया और टीम की साक्षी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से
नवाजा गया।
खेल से निखरता है जीवन
खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करने के लिए स्कूल की प्रशासिका विनीता श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य राज कुमार श्रीवास्तव भी मैदान पर मौजूद रहे। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और छात्रों को समझाया कि विद्यार्थी जीवन में खेलकूद कितना जरूरी है। खेल से न सिर्फ शरीर मजबूत होता है, बल्कि टीम में मिलकर काम करने की सीख भी मिलती है।