गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
• gorakhpur, cm yogi, Rapti Eco Park
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 30-05-2026
नौका विहार की तर्ज पर विकसित होगा राप्ती इको पार्क, लहराएगा 100 मीटर तिरंगा, बोटिंग से लेकर फूड जोन का मिलेगा आनंद
रूरल न्यूज नेटवर्क।शहर में राप्ती
नदी के किनारे एकला बंधे पर कभी कूड़े के बड़े ढेर के रूप में पहचान रखने वाली जगह
अब पर्यटन और मनोरंजन का नया केंद्र बनने जा रही है।
इस पूरे एरिया को नौका
विहार के तर्ज पर विकसित करने का फैसला किया गया है। नगर निगम द्वारा विकसित इको
पार्क को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर लोगों के लिए आकर्षक स्थल के रूप में
तैयार किया जा रहा है।हाल ही में 23 अप्रैल को सीएम योगी ने इसका लोकार्पण किया था, जिसके बाद अब इसके संचालन के लिए निजी एजेंसी के चयन की
प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
नौका विहार के तर्ज पर
डेवलप होगा इको पार्क
नगर निगम की योजना इको
पार्क को शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने की है। इसके लिए पार्क में
कई नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि शहरवासी
और बाहर से आने वाले पर्यटक यहां बेहतर समय बिता सकें।
अधिकारियों का कहना है कि
भविष्य में यह पार्क परिवारों, युवाओं और
बच्चों के लिए पसंदीदा घूमने की जगह बन सकता है।
100 मीटर ऊंचा
तिरंगा बनेगा नई पहचान
इको पार्क की सबसे बड़ी
विशेषता यहां लगाया जाने वाला 100 मीटर ऊंचा
राष्ट्रीय ध्वज होगा। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।विशाल तिरंगा न सिर्फ पार्क की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि शहर की नई पहचान के रूप में भी स्थापित होगा। रात के
समय विशेष प्रकाश व्यवस्था के जरिए इसे दूर-दूर तक देखा जा सकेगा।
Image Source Here...
बच्चों से लेकर परिवारों तक
के लिए होंगी सुविधाएं
पार्क को हर आयु वर्ग के
लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। यहां बच्चों के लिए
किड्स जोन, खानपान के लिए फूड कोर्ट और कैंटीन, वाहनों के लिए पार्किंग तथा आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाए गए
हैं।इसके अलावा खुले स्थानों को भी विकसित किया गया
है,
जहां लोग प्राकृतिक वातावरण में समय बिता सकेंगे।
Image Source Here...
तालाब में मिलेगी बोटिंग की
सुविधा
पार्क के अंदर मौजूद तालाब
को भी आकर्षण का केंद्र बनाया जा रहा है। यहां बोटिंग की सुविधा शुरू करने की
तैयारी है, जिससे लोगों को मनोरंजन के साथ प्रकृति का आनंद
लेने का अवसर मिलेगा। नगर निगम का मानना है कि यह सुविधा पार्क में आने वाले
पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मदद करेगी।
मुख्यमंत्री के दौरे के बाद
बढ़ी चर्चा
लोकार्पण के दौरान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्क का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने
पार्क में बनाए गए शेर थीम वाले सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीर भी खिंचवाई थी।मुख्यमंत्री के दौरे के बाद से इको पार्क को लेकर लोगों में
उत्सुकता और आकर्षण बढ़ा है।
री-टेंडर के जरिए चुनी
जाएगी अनुभवी एजेंसी
पार्क के संचालन के लिए नगर
निगम ने पहले टेंडर जारी किया था, लेकिन
निर्धारित मानकों के अनुरूप आवेदन नहीं मिलने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।अब दोबारा टेंडर जारी किया गया है, ताकि किसी अनुभवी और सक्षम एजेंसी को संचालन की जिम्मेदारी
सौंपी जा सके।
नगर निगम के मुख्य
अभियंता अमित कुमार शर्मा ने बताया कि पहली टेंडर प्रक्रिया में अपेक्षित
योग्यताएं पूरी करने वाले आवेदन नहीं मिले थे। इसलिए री-टेंडर जारी किया गया है।उन्होंने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता ऐसी एजेंसी
का चयन करना है जो इको पार्क का बेहतर संचालन कर इसे शहर के प्रमुख पर्यटन केंद्र
के रूप में विकसित कर सके।
Share On :
×
15:00
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।