Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Ravi Kishan, Pawan Singh 13-Jan-2026 09:37 AM

गोरखपुर में रवि किशन और पवन सिंह ने डांस किया:'राजा जी के दिलवा टूट जाई' गाने पर झूमे फैंस

गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार रात भोजपुरी नाइट्स में फैंस जमकर झूमे। पावर स्टार पवन सिंह और भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने माहौल बना दिया। दोनों को साथ में डांस करता देखकर पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा।

'राजा जी के दिलवा टूट जाईऔरलॉलीपॉप लागे लुजैसे सुपरहिट गानों पर लोगों ने गमछा लहरा कर डांस किया।

कार्यक्रम की शुरुआत रवि किशन ने मंच पर आकर की। उन्होंने पवन सिंह को मंच पर बुलाया। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट गाने गाए। उनके गानों पर लड़के-लड़कियां झूमते नजर आए।

रवि किशन और पवन सिंह की जुगलबंदी दर्शकों को खूब पसंद आई। दोनों कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री ने कार्यक्रम में और जान डाल दी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×