Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Ravi Kishan, OTT star, country 31-Jan-2026 04:30 PM

रवि किशन बने देश के नंबर-1 OTT स्टार, बोले- ये सब जनता का प्यार है, नवाजुद्दीन, मनोज जैसे कलाकार से निकले आगे

रूरल न्यूज नेटवर्क। इंडिया न्यूज द्वारा प्रसारित और मशहूर सर्वे एजेंसी सी वोटर्स के “मूड ऑफ द नेशन” सर्वे में गोरखपुर से सांसद और जाने-माने अभिनेता रवि किशन को देश का सबसे लोकप्रिय OTT स्टार चुना गया है। यह सर्वे पूरे देश में ओटीटी प्लेटफॉर्म देखने वाले दर्शकों के बीच किया गया था। सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया था कि मौजूदा समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला और असरदार अभिनेता कौन है। इस सवाल के जवाब में सबसे ज्यादा लोगों ने रवि किशन का नाम लिया। कुल 20 विकल्पों में से 16.1 प्रतिशत लोगों ने उन्हें अपनी पहली पसंद बताया। इस सर्वे में रवि किशन ने कई बड़े और स्थापित कलाकारों को पीछे छोड़ दिया।

दिग्गज कलाकारों को पछाड़ा

सर्वे के आंकड़ों के अनुसार: रवि किशन शुक्ला 16.1% नवाजुद्दीन सिद्दीकी 15.3% मनोज बाजपेयी 12.8% बॉबी देओल 11.4% अनिल कपूर 10.4% पंकज त्रिपाठी 8.1% इमरान हाशमी 6.7% अभिषेक बच्चन 6.1%

Image Source Here...

लोगों के दिलों तक पहुंची अभिनय शैली

इन आंकड़ों से साफ है कि रवि किशन की लोकप्रियता सिर्फ उनके स्टारडम की वजह से नहीं है, बल्कि उनकी सादगी, मेहनत और दमदार अभिनय की वजह से है। उन्होंने हर किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाया है, जिसका असर सीधे दर्शकों पर पड़ा है। भोजपुरी सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रवि किशन ने धीरे-धीरे हिंदी फिल्मों, टेलीविजन और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाई। हाल ही में फिल्म लापता लेडीज़ में उनके निभाए गए पान खाने वाले इंस्पेक्टर के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा वेब सीरीज़ में उनके गंभीर और मजबूत किरदारों की भी जमकर तारीफ हुई है। अभिनय और राजनीति दोनों में सक्रिय रवि किशन उन चुनिंदा लोगों में से हैं जिन्होंने राजनीति और अभिनय—दोनों क्षेत्रों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। एक तरफ वे सांसद के रूप में जनता से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाते हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनय के जरिए समाज से जुड़ी कहानियों को पर्दे पर लाते हैं। “गोरखपुर को स्पेन बनाने वाले” बयान से वे पहले ही राष्ट्रीय चर्चा में आ चुके हैं। आज वे सिर्फ एक अभिनेता या नेता नहीं, बल्कि एक ऐसी पहचान बन चुके हैं जो आम लोगों से सीधा जुड़ाव रखती है।

Image Source Here...

जनता को दिया धन्यवाद

इस उपलब्धि पर रवि किशन ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि उन सभी दर्शकों और देश की जनता का है जिन्होंने उन्हें इतना प्यार दिया। उन्होंने कहा कि वे आगे भी अभिनय और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाते रहेंगे। यह सर्वे इस बात का सबूत है कि आज का दर्शक सिर्फ बड़े नाम नहीं, बल्कि मजबूत किरदार, सच्चा अभिनय और कलाकार से जुड़ाव को ज्यादा महत्व देता है। रवि किशन की यह सफलता इसी बदलते सोच का उदाहरण है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×