Default left Ad
Default right Ad
New Year celebration, Gorakhpur 02-Jan-2026 10:02 AM

नए साल के जश्न में गोरखपुर में शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, दो दिन में 11 करोड़ का कारोबार

रूरल न्यूज नेटवर्क, नववर्ष के जश्न के दौरान शराब की खपत ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को कुल 11 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर को 6.30 करोड़ और 1 जनवरी को लगभग 5 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। पूरे दिसंबर में 130 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जो पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है। नववर्ष के जश्न में गोरखपुरवासियों ने शराब की खपत के सारे पुराने रिकार्ड तोड़ दिए।

बीते दो दिनों में ही शहर में 11 करोड़ रुपये से अधिक की शराब गटक ली। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर को जहां शराब की बिक्री 6.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, वहीं एक जनवरी को भी जश्न का असर बरकरार रहा और करीब पांच करोड़ रुपये की शराब बिक गई। यानी सिर्फ 48 घंटों में शहर ने शराब के शौक में 11 करोड़ रुपये उड़ाकर नया कीर्तिमान बना दिया।

नववर्ष से पहले पूरे दिसंबर महीने में भी शराब की दुकानों पर खरीदारों की जबरदस्त भीड़ रही। दिसंबर में कुल शराब बिक्री का आंकड़ा 130 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

औसतन प्रतिदिन 4.20 करोड़ रुपये की शराब बिक्री हुई। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर महीना हर साल बिक्री के लिहाज से मजबूत रहता है, लेकिन इस बार आंकड़े उम्मीद से कहीं ज्यादा रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×