BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, express train • गोरखपुर / चरगांवा • 12-06-2026

यात्रियों को राहत, मुंबई-पुणे रूट की पांच एक्सप्रेस ट्रेनें अब पुराने मार्ग से चलेंगी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर से मुंबई, पुणे और सूरत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। लखनऊ स्टेशन पर चल रहे कॉनकोर्स निर्माण कार्य के कारण बदले गए पांच एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट को रेलवे ने फिर से बहाल कर दिया है। अब ये ट्रेनें पहले की तरह कानपुर सेंट्रल-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी के रास्ते चलेंगी। इससे यात्रियों को बदले हुए रूट की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

रेल प्रशासन के मुताबिक, उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर आरएलडीए की ओर से कराए जा रहे कार्य के चलते इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से दूसरे मार्ग से चलाया जा रहा था। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने फिर से पुराने मार्ग से संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है।

Image Source Here...

गोरखपुर आने-जाने वाली इन ट्रेनों का रूट बहाल

गोरखपुर से 13 और 20 जून को रवाना होने वाली 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अब निर्धारित मार्ग से मुंबई जाएगी। वहीं, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11 और 18 जून को चलने वाली 11079 एक्सप्रेस इसी रास्ते से गोरखपुर आएगी।

पनवेल से 12, 13, 15, 16, 17, 19, 20 और 22 जून को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस और पुणे से 13 व 20 जून को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस भी पुराने रूट से गोरखपुर पहुंचेगी।

इसके अलावा सूरत से 12 और 19 जून को चलने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस भी कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी मार्ग से संचालित होगी। रेलवे के इस फैसले से गोरखपुर सहित पूर्वांचल के यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:09
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।