Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Mercury, weather 12-Jan-2026 11:14 AM

गोरखपुर में कोहरे से राहत, लेकिन गलन बरकरार:पारा 6.4 डिग्री पहुंचा, 3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा; 6 फ्लाइट लेट

गोरखपुर में सोमवार की सुबह साफ मौसम के साथ शुरुआत हुई। पिछली दिनों की तुलना में दृश्यता सामान्य रही और शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। शहर में पछुआ हवाएं आज भी जारी रहीं। हवाओं के चलते गलन और ठंड का असर बना रहा।

 


मौसम विभाग ने दिन में धूप निकलने की संभावना जताई है, जिससे दोपहर के समय मामूली राहत मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में हल्का सुधार देखा गया है। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है।

जानें आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। विभाग का अनुमान है कि अगले 48 से 72 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है, हालांकि सुबह और रात के समय ठंड का असर जारी रहेगा।

आने वाले दिनों में हल्की राहत

मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि पछुआ हवाओं की तीव्रता में कमी आने पर तापमान में सुधार संभव है। उन्होंने कहा किदिन के समय धूप निकलने से राहत मिलेगी लेकिन रात में सर्दी का प्रभाव बना रहेगा। आने वाले दिनों में शीतलहर जैसी स्थिति की संभावना नहीं दिख रही।

मरीजों को सावधानी की जरूरत

ठंड बढ़ने के चलते डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों ने खासकर अस्थमा, हृदय रोग और श्वसन संबंधी मरीजों के लिए यह अवधि संवेदनशील बताई है। चिकित्सकों ने ठंडी हवा से बचने, पर्याप्त गरम कपड़े पहनने, दवाएं नियमित लेने और लक्षण बढ़ने पर तुरंत चिकित्सा सलाह लेने की जरूरत बताई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×