Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, pre-monsoon • गोरखपुर / चरगांवा • 10-06-2026

उमस भरी गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, कल से प्री-मानसून बारिश के आसार, 16 जून के बाद मानसून की उम्मीद

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। बुधवार को शहर में सुबह से ही मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। आसमान में हल्के बादल छाए रहे और बीच-बीच में तेज धूप भी निकलती रही। हवा में नमी की मात्रा 70 प्रतिशत से अधिक होने के कारण चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शाम तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

कल से तेज हवा और बारिश के बन रहे आसार

मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि गोरखपुर में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। अगले तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही के साथ आंधी और बारिश की स्थिति बन सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। 11 से 14 जून के बीच प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवा के साथ रुक-रुककर बारिश हो सकती है।

Image Source Here...

 मानसून का ज्यादा नहीं करना पड़ेगा इंतजार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 15 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवाओं का असर पूर्वी यूपी में बढ़ने लगेगा। इससे मानसून के आगे बढ़ने के लिए माहौल अनुकूल होगा। अगर मानसून की रफ्तार सामान्य बनी रही तो 16 से 18 जून के बीच गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में मानसून की दस्तक हो सकती है।

अभी मानसून पूर्वोत्तर राज्यों, सिक्किम और बंगाल के हिस्सों तक पहुंच चुका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी चाल सामान्य रहने पर गोरखपुर में जल्द मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। हालांकि इससे पहले 12 जून से ही मौसम में बदलाव दिखने लगेगा। बादल और हल्की बारिश के दौर शुरू होंगे, लेकिन अच्छी मानसूनी बारिश 16 जून के बाद होने की उम्मीद है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:37
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब