Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Bhaskar Vishwakarma • गोरखपुर / चरगांवा • 06-06-2026

मशहूर मूर्तिकार भास्कर विश्वकर्मा ने मृत्यु के बाद शरीर को एम्स को दान करने का लिया निर्णय, सभी प्रक्रिया पूरी, लिखित सहमति दी

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर के मशहूर मूर्तिकार और सुभसा स्कल्पटर्स फाउण्डेशन के अध्यक्ष भास्कर विश्वकर्मा ने समाज के लिए मिसाल पेश की है। उन्होंने मृत्यु के बाद अपना शरीर एम्स गोरखपुर को दान करने का संकल्प लिया है। उन्होंने देहदान से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की और लिखित सहमति दी। उनके इस फैसले से भविष्य में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों और शोध कार्यों में मदद मिलेगी।

Image Source Here...

देहदान करने के फैसले को लेकर भास्कर विश्वकर्मा ने कहा कि इंसान को जीवन में समाज के लिए कुछ न कुछ जरूर करना चाहिए। मृत्यु के बाद अगर शरीर चिकित्सा शिक्षा और मानव सेवा के काम आ सके तो इससे बड़ी बात कुछ नहीं हो सकती। उनके देहदान से मेडिकल छात्रों को शरीर की संरचना समझने और बेहतर डॉक्टर बनने में मदद मिलेगी।

Image Source Here...

समाज में जागरूकता बढ़ाने की कोशिश

भास्कर विश्वकर्मा के इस कदम को समाज में देहदान को लेकर जागरूकता फैलाने वाली पहल माना जा रहा है। आज भी कई लोग जानकारी की कमी के कारण देहदान से दूर रहते हैं। ऐसे में उनका यह फैसला दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर सकता है।

भास्कर विश्वकर्मा लंबे समय से कला और सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। वह सुभसा स्कल्पटर्स फाउण्डेशन के माध्यम से मूर्तिकला के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से मूर्तिकला का प्रशिक्षण लिया है। अपनी मेहनत और कला के प्रति लगन से उन्होंने मूर्तिकार के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

साधारण परिवार से निकलकर आगे बढ़े

भास्कर विश्वकर्मा ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई प्राइमरी पाठशाला भटिया से की। इसके बाद जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज दुबारी से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। बचपन से ही कला के प्रति उनकी रुचि रही और इसी क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए उन्होंने अपनी पहचान बनाई।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
01:24
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब