गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
20 अप्रैल के बाद से गोरखनाथ के पुराने ओवरब्रिज पर होगा मरम्मत कार्य, एक माह मार्ग अवरूद्ध रहेगा, वेयरिंग मरम्मत के लिए शासन से बजट स्वीकृत
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखनाथ इलाके
में स्थित पुराने ओवरब्रिज की मरम्मत को लेकर अब तैयारी शुरू हो गई है। लोक
निर्माण विभाग ने योजना बनाई है कि पुल को ठीक करने के लिए करीब एक महीने तक उस पर
वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रखा जाएगा।
इसके लिए विभाग ने यातायात
पुलिस को पत्र भेजकर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। माना जा रहा की 20 अप्रैल से
मर्रमत काम शुरू हो जाएगा।पीडब्ल्यूडी के
एक्सईएन अरविंद कुमार ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि पुल की बेयरिंग की
मरम्मत के लिए शासन से बजट स्वीकृत हो चुका है। बेयरिंग के अलावा पुल के कुछ अन्य
हिस्सों में भी छोटे-मोटे मरम्मत कार्य की जरूरत है, जिन्हें एक साथ
कराया जाएगा। विभाग जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
40 से 45 दिन तक रहेगा रूट डायवर्जन
मरम्मत कार्य के दौरान
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन से रूट डायवर्जन की
अनुमति मांगी गई है। अधिकारियों के मुताबिक काम शुरू होने के बाद करीब 40 से 45 दिनों तक
ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, ताकि मरम्मत
कार्य सुरक्षित और तेजी से किया जा सके।
Image Source Here...
15–20 साल में जरूरी
होती है बेयरिंग की सर्विसिंग
सेतु निगम के जीएम मिथिलेश
कुमार ने बताया कि पुल की बेयरिंग एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। इसकी सर्विसिंग
और मरम्मत सामान्य तौर पर हर 15 से 20 साल में करनी पड़ती है। इसी कारण पुल की सुरक्षा को ध्यान
में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
यह ओवरब्रिज साल 1980 में बना था और अब काफी पुराना व जर्जर हो चुका है। हाल ही
में निरीक्षण के दौरान पुल के कई हिस्सों में खराबी पाई गई, खासकर एक्सपेंशन जॉइंट्स में दिक्कत सामने आई। लंबे समय से
मरम्मत न होने के कारण पुल की हालत लगातार खराब होती जा रही थी, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया था।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने
कहा कि 20 अप्रैल के बाद कभी भी
मरम्मत का काम शुरू किया जा सकता है। इस दौरान पुल के खराब हिस्सों को ठीक किया
जाएगा, जॉइंट्स बदले जाएंगे और अन्य तकनीकी कमियों को
भी दूर किया जाएगा ताकि पुल फिर से सुरक्षित और मजबूत बन सके।
मरम्मत के समय पुराने
ओवरब्रिज पर सभी तरह के वाहनों का आना-जाना पूरी तरह बंद रहेगा। यातायात को
प्रभावित होने से बचाने के लिए वाहनों को पास के नए ओवरब्रिज से डायवर्ट किया
जाएगा।
इस दौरान लोगों को थोड़ी
परेशानी हो सकती है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि यह फैसला लोगों की
सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रंजन सिंह
ने बताया कि काम को तय समय में पूरा करने की कोशिश की जाएगी, ताकि जल्द से जल्द यातायात सामान्य हो सके।
Share On :
×
13:34
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।