Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Robotic technology • गोरखपुर / चरगांवा • 08-06-2026

रोबोटिक टेक्नोलॉजी से बदलेगा फिजियोथेरेपी का तरीका, गोरखपुर में जुटेंगे देशभर के एक्सपर्ट, एडवांस ट्रीटमेंट पर होगी चर्चा

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर के हेल्थ केयर सेक्टर में तेजी से बढ़ रही एडवांस टेक्नोलॉजी और रोबोटिक रिहैबिलिटेशन को लेकर नेशनल लेवल का कॉन्क्लेव होने जा रहा है। 25 अक्टूबर को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में गोरखपुर

Image Source Here...

फिजियोकॉनक्लेव आयोजित होगा। इसमें देश के अलग-अलग शहरों से आने वाले एक्सपर्ट फिजियोथेरेपी के बदलते स्वरूप और मरीजों की बेहतर रिकवरी में आधुनिक तकनीकों की भूमिका पर चर्चा करेंगे।

यूथ फिजियोथेरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन और इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट उत्तर प्रदेश ब्रांच की ओर से आयोजित इस कॉन्क्लेव की थीम इस बार रोबोटिक रिहैबिलिटेशन रखी गई है। इसमें एक्सपर्ट बताएंगे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक सिस्टम की मदद से फिजियोथेरेपी ट्रीटमेंट को कैसे ज्यादा सटीक और प्रभावी बनाया जा सकता है।

देशभर के 1000 फिजियोथेरेपिस्ट करेंगे हिस्सा

कॉन्क्लेव में दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद, देहरादून, पटना, रांची, वाराणसी और कानपुर समेत कई शहरों से करीब 1000 फिजियोथेरेपिस्ट, रिहैबिलिटेशन एक्सपर्ट, एकेडमिक्स और रिसर्चर शामिल होंगे। एक्सपर्ट न्यूरो रिहैबिलिटेशन, ऑर्थोपेडिक रिकवरी, एडवांस थेरेपी और हेल्थ केयर में हो रहे नए इनोवेशन पर अपने अनुभव साझा करेंगे। आयोजकों के अनुसार इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य फिजियोथेरेपी प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल लेवल पर इस्तेमाल हो रही नई तकनीकों और रिसर्च से जोड़ना है। कार्यक्रम में एक्सपर्ट टॉक, साइंटिफिक सेशन, रिसर्च प्रेजेंटेशन और लाइव डिस्कशन होंगे।

पूर्वांचल में फिजियोथेरेपी को मिलेगी नई पहचान

आयोजकों का कहना है कि रोबोटिक रिहैबिलिटेशन आने वाले समय में हेल्थ केयर का अहम हिस्सा बनने जा रहा है। ऐसे आयोजन से पूर्वांचल में एडवांस फिजियोथेरेपी सर्विस और आधुनिक इलाज की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में यूथ फिजियोथेरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रजत श्रीवास्तव, जिला अस्पताल के डॉ. रविंद्र ओझा, आईएपी गोरखपुर ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. त्र्यंबक पांडे, सचिव डॉ. दिनेश दुबे, डॉ. मानित दीक्षित, डॉ. अश्वनी यादव, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, डॉ. पूजा शर्मा और डॉ. दिव्या सिन्हा सहित एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहेंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:36
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब