-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। देश की
प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई के घोषित परिणामों में आरपीएम एकेडमी
के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान और शहर का नाम गौरवान्वित
किया है।
इस साल भी
संस्थान के कई विद्यार्थियों ने बेहरतीन मार्क्स लाकर सफलता हासिल की, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
आरपीएम एकेडमी
के छात्र अतुल्य राज गुप्ता ने सर्वाधिक 99.27 प्रतिशत अंक
प्राप्त कर स्कूल में फर्स्ट पोजीशन हासिल किया, त्रिजल
त्रिपाठी 98.76 सेकेंड, वहीं मोहम्मद अरहम अंसारी ने 98.2 पर्सेंटाइल के साथ थर्ड पोजीशन हासिल किया।
त्रिजल त्रिपाठी- 98.76
आरपीएम के शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स में-
कड़ी मेहनत और
टीचर्स के गाइडेंस का असर संस्थान के
चेयरमैन अजय शाही ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य
की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
इस शानदार परिणाम से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और अधिक उत्साह के साथ प्रयास करेंगे। आरपीएम एकेडमी लगातार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।