Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, village, RSS 21-Mar-2026 03:44 PM

गोरखपुर में RSS की बढ़ेंगी शाखाएं, गांव-शहर तक बढ़ेगी पहुंच

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करने के लिए अपनी कार्ययोजना को स्पष्ट किया है। विश्व संवाद केंद्र में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण होता है और संस्कारित व्यक्ति ही समाज व राष्ट्र परिवर्तन का आधार बनता है।

डॉ. महेंद्र अग्रवाल और सह प्रांत कार्यवाह वीरेंद्र ने हरियाणा के समालखा में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन के विस्तार, समाज की सज्जन शक्ति की सक्रिय भागीदारी और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।

Image Source Here...

संत रविदास के संदेश से एकता पर बल प्रेसवार्ता में बताया गया कि संत रविदास के 650वें प्राकट्य वर्ष के अवसर पर समाज को जाति और वर्ग के विभाजन से ऊपर उठकर एकात्मता के लिए काम करने का संदेश दिया गया है। संघ ने समाज से महापुरुषों के कार्यों को भेदभाव से परे स्वीकार करने का आह्वान किया। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान वर्ष पर देशभर में 2000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र प्रथम और सामाजिक दायित्व की भावना को बढ़ावा मिला।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×