Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, traditional site 21-May-2026 03:58 PM

गोरखपुर में 44 पारंपरिक स्थलों पर होगी कुर्बानी, अवशेषों के निस्तारण के लिए विशेष सफाई अभियान

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में बकरीद (ईद-उल-अजहा) को लेकर नगर निगम ने साफ-सफाई और कुर्बानी व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। 28 मई को नमाज के बाद महानगर के 44 पारंपरिक स्थलों पर कुर्बानी कराई जाएगी। नगर निगम ने स्वच्छता, अपशिष्ट निस्तारण और निगरानी व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है।

पर्व के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुर्बानी स्थलों, मस्जिदों और आसपास के इलाकों में सफाई कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों को तुरंत हटाया जाए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

सार्वजनिक स्थानों पर अपशिष्ट न डालने की अपील

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और नालियों में किसी भी प्रकार का अपशिष्ट न डालें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जलनिकासी और सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। नगर निगम की टीमें पूरे दिन अलग-अलग इलाकों में निगरानी करेंगी।

Image Source Here...

वैज्ञानिक तरीके से होगा अवशेषों का निस्तारण

नगर निगम की ओर से कुर्बानी अवशेषों के निस्तारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सफाई निरीक्षकों, कार्यवाहक निरीक्षकों, वाहन चालकों और कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। सभी वार्डों में सफाई सुपरवाइजरों और कार्यवाहक मेट को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि अवशेषों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराया जाए।

नगर आयुक्त अजय जैन ने बताया कि संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक कुर्बानी स्थल पर अपशिष्ट उठाने के लिए समर्पित वाहन तैनात किए जाएंगे। तिरपाल से ढकी गाड़ियों के जरिए अवशेषों का परिवहन कराया जाएगा। इसके अलावा त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) भी गठित की गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×