-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के श्री साईं सेवा संस्था के 20 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान साईं की भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु ढोल- नगाड़ें के साथ नाचते- गाते और भक्ति में लीन होते हुए शामिल हुए। भक्तों में अलग ही उत्साह दिखा। 'शिरडी के दाता सबसे महान', साईं राम, श्याम साईं भगवान' जैसे भजनों पर भक्त झूमते हुए पालकी के आगे- आगे चल रहे थे। साथ ही पालकी उठाने के लिए भक्तों की होड़ लगी रही।
झांकियों ने मोहा
मन
शोभा यात्रा में मां
सरस्वती, शिव-पार्वती, सीता- राम के रूप में सजे सजी सुंदर झांकियों ने मन मोह लिया।
नंदी के ऊपर सवार शिव-पार्वती को देखकर ऐसा लग रहा था मानों खुद भगवान धरती पर उतर
गए हो। नजारा देखने लायक था।
धुनुची डांस ने किया
आकर्षित
शोभा यात्रा में भक्तों
की अलग-अलग भावना देखने को मिली। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र महिला और पुरुष की ओर
से किया गया धुनुची डांस रहा। हाथ में मिट्टी का धूप दान लिए नगाड़े की धुन पर थिरकते
कदमों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
लोगों ने इस सुंदर दृश्य
को अपने फोन में फोटो और वीडियो के माध्यम से कैद किया। वहीं इस यात्रा में पुण्य कमाने
के उद्देश्य के लिए रास्ते में प्रसाद और पानी बांटते हुए चल रहे थे।
फूलों की वर्षा से
हुआ स्वागत
संस्था के सदस्य ने बताया- हमारी संस्था के 20 वर्ष पूरे होने पर हर साल की तरह वसंत पंचमी पर हम भव्य शोभा यात्रा निकालते हैं। इस बार भी निकाला गया है। भारी संख्या में यहां श्रद्धालु शामिल होते हैं और बड़े ही धूम धाम से मनाते हैं।