BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Sambhal SP, Bareilly, KK Bishnoi • गोरखपुर / चरगांवा • 07-03-2026

संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा की शादी 28 मार्च को, 2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई थी

रूरल न्यूज नेटवर्क। संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा शादी करने जा रहे हैं। शादी के सभी कार्यक्रम राजस्थान में होंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी-संगीत सेरेमनी है। 28 मार्च को शादी और 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसोर्ट में रिसेप्शन है।

दोनों की पहली मुलाकात 2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे। यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

केके बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के IPS अधिकारी हैं। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में संभल में एसपी के पद पर तैनात हैं। जबकि, अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अधिकारी हैं। बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं।

इससे पहले, यूपी में पुलिसकर्मियों की होली में दोनों अफसर सराबोर नजर आए थे। बरेली में IPS अंशिका वर्मा ने गुरुवार को काला चश्मा पहनकर ‘लंदन ठुमकदा’ गाने पर डांस किया था। अगले दिन संभल में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने रहमान डकैत स्टाइल में डांस किया था। शिकारियों वाली हैट पहनी थी। खुली जिप्सी से ‘धुरंधर’ मूवी के ‘फसला’ गाने पर पुलिस लाइन में एंट्री की थी।

Image Source Here...

SP केके बिश्नोई, उत्तर प्रदेश कैडर के 2018 बैच के एक तेजतर्रार IPS अधिकारी हैं। वे वर्तमान में संभल जिले की कमान संभाल रहे हैं और अपने सख्त फैसलों और कार्यशैली के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। केके का जन्म राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक किसान परिवार में हुआ था। वे छह भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं।

बिश्नोई ने बताया था कि 12वीं के बाद उन्होंने दिल्ली का रुख किया और सेंट स्टीफन कॉलेज से 2013 में बीए की डिग्री हासिल की। यहीं से उनकी विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा हुई, लेकिन वे घर से पैसा नहीं लेना चाहते थे और अपनी मेहनत से पढ़ाई करना चाहते थे।

उन्होंने फ्रांस में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप का आवेदन किया और उनका चयन हो गया। फ्रांस सरकार ने उन्हें 40 लाख रुपए की स्कॉलरशिप दी। उस समय स्कॉलरशिप पाने वाले वह इकलौते भारतीय थे। उनका सिलेक्शन पेरिस स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स के लिए हुआ, जहां 2015 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा (International Security) में मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने फ्लेचर स्कूल ऑफ डिप्लोमेसी से पढ़ाई की और छह महीने अमेरिका में रिसर्च की।

Image Source Here...

अंशिका वर्मा प्रयागराज की रहने वाली हैं। अंशिका ने अपनी प्राथमिक शिक्षा नोएडा में की। साल 2014 से 2018 तक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कीं। UPSC सिविल सेवा परीक्षा के दूसरे अटेम्प्ट में 136वीं रैंक हासिल की।

अंशिका के पिता उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड (UPPCL) से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। मां एक गृहिणी हैं। पहली पोस्टिंग 2021 में फतेहपुर सीकरी थाना, आगरा बतौर ट्रेनी ऑफिसर हुई। दूसरी पोस्टिंग- गोरखपुर में बतौर ASP हुई। IPS अंशिका वर्मा इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।

मार्च 2025 में मिला था यह अवार्ड

मार्च 2025 में दिल्ली में ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित पांचवें वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन में आईपीएस अंशिका वर्मा को वुमेन ऑइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य के लिए उन्हें यह अवार्ड मिला था।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:53
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।