-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने गोरखपुर में अपने
माता-पिता के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें अपनी शादी का
कार्ड दिया और समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा शादी
करने जा रहे हैं। शादी के सभी कार्यक्रम राजस्थान में होंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में
हल्दी-संगीत सेरेमनी है। 28 मार्च को शादी और 30 मार्च को जोधपुर के
लारिया रिसोर्ट में रिसेप्शन है।
दोनों की पहली मुलाकात 2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी।
बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे। यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू
हुई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
केके बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के IPS अधिकारी हैं। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में संभल में एसपी के पद पर तैनात हैं। जबकि, अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अधिकारी हैं। बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं।