Default left Ad
Default right Ad
desk 23-Jan-2026 05:46 PM

आरती लाइब्रेरी में विधि-विधान से संपन्न हुई सरस्वती पूजा

निदेशिका श्रीमती आरती मिश्रा ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

गोरखपुर। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आरती लाइब्रेरी एंड स्टडी सेंटर में विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती का विधि-विधान से पूजन एवं वंदना का आयोजन किया गया। लाइब्रेरी की निदेशिका श्रीमती आरती मिश्रा ने पूरे विधि-विधान से माँ सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पण किया। लाइब्रेरी में मौजूद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि मेरी माँ सरस्वती से यही प्रार्थना है कि वो आप सभी को स्वस्थ व प्रसन्नचित्त रखते हुए आपके ज्ञान-वृद्धि और सफल होने का वरदान दें। लाइब्रेरी के विद्यार्थियों ने भी माँ सरस्वती के तस्वीर पर पुष्पार्पण कर उनसे शिक्षा,संस्कार और अनुशासन के मार्ग पर अग्रसर रहने का वरदान मांगा। सभी ने समवेत स्वर से माँ सरस्वती की वंदना भी की। पूजा-अर्चना की वजह से लाइब्रेरी का वातावरण भक्तिमय एवं प्रेरणादायी बना रहा।

Image Source Here...

इस अवसर पर राहुल मिश्रा, विशाल मिश्रा, नम्रता पाण्डेय, तनीषा मिश्रा, हर्षिता पाण्डेय, रुद्र, वायु सहित अन्य गणमान्य लोग एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के प्रति समर्पण और निरंतर परिश्रम का संकल्प लिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×