Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, hostel, ABVP 19-May-2026 03:02 PM

DDU में SC-ST हॉस्टल बनकर तैयार, आवंटन नहीं, आंदोलन पर उतरा ABVP छात्र संगठन, CDO की गाड़ी को घेरा

रूरल न्यूज नेटवर्क DDU यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए समाज कल्याण की ओर से बने SC- ST हॉस्टल के आबंटन को लेकर ABVP छात्र संगठन प्रदर्शन पर उतर गया है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने विकास भवन पहुंच कर CDO की गाड़ी का घेराव किया। उनकी ऑफिस के सामने बैठ कर जमकर नारे बाजी की। उनका आरोप है कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

Image Source Here...

अधिकारी हर बार कोई न कोई बहाना बनाते हैं। इस बार हम यह सुनिश्चित करने आएं हैं कि क्या निर्णय लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी पैसों से सरकारी तंत्र का और सरकार के माध्यम से सरकार के ही लोग ही उन सब चीजों का दुरूपयोग करते हैं तो एक छात्र संघठन होने के नाते हमारा ये दायित्व बनता है कि जो हमारे लिए जो चीजें बनी हुई हैं उसका उपयोग हम और हर जरूरतमंद छात्र करें।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×