Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Science, exhibition 16-Feb-2026 02:59 PM

विज्ञान माडल प्रदर्शनी में प्रतिभाओं को अवसर प्रदान होता है- प्रो0 गोविन्द पाण्डेय

रूरल न्यूज नेटवर्क। मण्डल स्तरीय विज्ञान माडल प्रदर्शनी-2026 का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद,0प्र0 लखनऊ (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग,0प्र0 शासन) के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब, गोरखपुर के द्वारा बुद्धा इन्स्ट्रीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी गीडा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो0 गोविन्द पाण्डेय, मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर एवं अतिथि प्रो0 आर0पी0 ओझा, पूर्व विभागाध्यक्ष भौतिकी विभाग, गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के द्वारा बनाये गये माडल से विज्ञान के सिद्धान्तों को समझने की एवं उसकी तकनीकी तार्किक गतिविधियों की पूर्ण जानकारी हो जाती है जिससे बच्चे तकनीकी दक्ष हो जाते हैं।  मानसिक सोच के विकास व शोध परक ज्ञान तथा प्रोजेक्ट बनाने तक की शिक्षा आज के समय में बहुत जरूरी है विद्यार्थियों में भी शोधपरक शिक्षा विकसित होनी चाहिए तथा विज्ञान सही मार्गदर्शन का अवलोकन कराता है उन्होंने ने कहा कि विद्यार्थियों की नीव मजबूत होनी चाहिए तथा विद्यार्थियों में प्रश्न करने की छमता विकसित की जानी चाहिए। मेधावियों ने विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता के माध्यम से आयोजित पुरस्कार व सम्मान प्राप्त किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वैज्ञानिक अधिकारी श्री महादेव पाण्डेय ने कहा कि विज्ञान माडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभाओं को राज्य स्तर के प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान होगा। जिसमें उन्हें प्रोत्साहन व प्रेणा मिलती है तथा विभिन्न प्राकार की तकनीकियों को देखने व समझने तथा उनके बारे में जानने की जिज्ञासा का विकास होता है। सरकार एंव विभाग का सदैव यह प्रयास रहा है कि छात्र जीवन से ही विज्ञान व प्रौद्यागिकी के प्रति रूझान विकसित किया जाय ताकि कम संसाधन व समय की बचत करते हुए कार्य को सफलतापूवक संपादित किया जाये। दी000 गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के प्रो0 आर0पी0ओझा पूर्व विभागाध्यक्ष भौतिकी विभाग, ने कहा कि विज्ञान हमारे लिए कार्य सुलभता का प्रतीत है।

Image Source Here...

कार्यक्रम में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएॅ आयोजित की गयी। जिसमें विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान-प्रत्यूश प्रताप सिंह, सैनिक स्कूल, गोरखपुर, द्वितीय स्थान-आलोक कुशवाहा-आर.पी.आई.सी. स्कूल कुशीनगर तृतीय-आयुश वर्मा, सेन्ट जोसेफ स्कूल, महराजगंज एवं प्रोत्साहन पुरस्कार-स्वेता यादव, मुरारी इण्टर कालेज, सहजनवा,गोरखपुर, अमन मिश्रा-सरस्वती शिशु मन्दिर, पिपरौली, गोरखपुर, परमजीत कुमार-महाराणा प्रताप इण्टर कालेज, गोरखपुर, अतुल्य कुमार यादव-सेन्ट लारेन्स सी0से0 स्कूल, सहजनवां, गोरखपुर एवं ऋशिराज यादव-लिटिल फ्लावर स्कूल गोरखपुर एवं कनक कुमारी-नवल्स एकेडमी मोहनापुर को  प्रदान किया गया।

Image Source Here...

कार्यक्रम के अवसर पर वेद प्रकाश पाण्डेय, पप्पूलाल, अशोक मिश्रअमरपाल, वृजेश राय, आदि लोगां सराहनीय योगदान दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×