Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, aadityanath, modi 02-Jan-2026 10:29 AM

मांग देख गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 15 तक बढ़ाई प्राइवेट फॉर्म भरने की तिथि, इस काम के लिए खोला पोर्टल


रूरल न्यूज नेटवर्कदीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने प्राइवेट पाठ्यक्रमों के आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक बढ़ा दी है। सर्वर की धीमी गति और देर से सूचना मिलने के कारण कई इच्छुक अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भर पाए थे। अब स्नातक, स्नातकोत्तर, अंक सुधार, बैक पेपर और एक विषय के छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है।

प्राइवेट पाठ्यक्रम के प्रति अभ्यर्थियों के रुझान को देखते हुए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए आवेदन फार्म भरने की तिथि विस्तारित कर दी है।

फार्म भरने की शुरुआत 10 दिसंबर से हुई थी और अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित थी। चूंकि कई महाविद्यालयों में सर्वर धीमा होने के कारण इच्छुक लोगों का फार्म नहीं भरा जा सका है।

इसके अलावा बहुत से लोग सूचना देर से मिलने के कारण फार्म नहीं भर सके हैं। ऐसे लोगों का ध्यान रखते हुए फार्म भरने के लिए 15 जनवरी तक तिथि का विस्तार किया गया है।

फार्म की हार्डकापी परीक्षा विभाग में जमा करने का अवसर विश्वविद्यालय ने 20 जनवरी तक दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस दौरान पुराने विद्यार्थी और नए अभ्यर्थी दोनों प्राइवेट फार्म भर सकेंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×