आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
चरगांवा
/ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता...
सन्देश :
gorakhpur, cm yogi, Samajwadi Party
26-May-2026 06:45 PM
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय गोरखपुर पहुंचे, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार को घेरा
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर में
मंगलवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय
पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था, महंगाई, डीजल-पेट्रोल
की कीमतों और पंचायत चुनाव को लेकर सरकार को घेरा। माता प्रसाद पांडे गोरखपुर जिला
जेल में पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम यादव से मिलने पहुंचे थे।उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी
और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के फर्जी एनकाउंटर वाले बयान का समर्थन किया।
फर्जी एनकाउंटर पर सरकार को
घेरा
माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा
कि प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुन-चुनकर
पीडीए वर्ग के लोगों को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वह
विधानसभा में भी उठा चुके हैं।
उन्होंने कहा- मौजूदा सरकार
में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं और इसको लेकर मैं सदन में भी सवाल उठा चुका हूं। ये
लोग पीडीए को चुनकर ऐसा कर रहे।
Image Source Here...
महंगाई को लेकर पीएम मोदी
पर साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष
ने महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा
कि पहले मोदी जी कांग्रेस सरकार के समय महंगाई को लेकर लगातार बयान देते थे, लेकिन अब उनकी ही सरकार में महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है।उन्होंने कहा- मोदी जी पहले कहते थे कि कांग्रेस के समय में
महंगाई आसमान छू रही है। अब उनकी सरकार में महंगाई कई गुना बढ़ गई। इसका जिम्मेदार
कौन है।
डीजल-पेट्रोल और गैस के दाम
पर सवाल
डीजल, पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर भी माता प्रसाद
पाण्डेय ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार पहले बड़े-बड़े दावे करती
थी,
लेकिन आज हालात सबके सामने हैं।उन्होंने कहा- यह लोग कह रहे थे कि उनके पास एक साल का डीजल, पेट्रोल और गैस है लेकिन आज क्या स्थिति है सबको पता है।
सरकार जो है वह भगवान भरोसे
है,
जनता के भरोसे नहीं है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है
और उनको लाभ पहुंचाने के लिए लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाये जा रहे हैं।”
पंचायत चुनाव को लेकर भी
उठाए सवाल
ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर
भी उन्होंने सरकार को घेरा। माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि सरकार को समय पर पंचायत
चुनाव कराना चाहिए था, लेकिन चुनाव
नहीं कराया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार
लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर कर रही है और जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का
काम कर रही है।