Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, DDU • गोरखपुर / चरगांवा • 11-06-2026

DDU के 7 स्टूडेंट्स बने 'इको नेटवर्क' के जूनियर एम्बेसडर, बेंगलुरु में लेंगे ट्रेनिंग, मेधा संस्था और यूनिवर्सिटी के सहयोग से मिला मौका

रूरल न्यूज नेटवर्क दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के सात स्टूडेंट्स का सिलेक्शन 'इको नेटवर्क' के प्रोग्राम SAGE 2026 (सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर्स ग्लोबल एक्सचेंज) में जूनियर एम्बेसडर के रूप में हुआ है। चुने गए सभी स्टूडेंट्स बुधवार को बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे पूरी तरह से फंडेड ट्रेनिंग और वर्कशॉप में हिस्सा लेंगे। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद वे समाज के बीच जाकर अपने प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।

स्टूडेंट्स को यह बड़ा मौका सामाजिक संस्था 'मेधा' और यूनिवर्सिटी के एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो, गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के सहयोग से मिला है। इस प्रोग्राम के लिए पूरे उत्तर प्रदेश से सिर्फ 15 स्टूडेंट्स चुने गए हैं। इनमें लखनऊ से छह, आगरा से दो और सबसे ज्यादा गोरखपुर के डीडीयू से सात स्टूडेंट्स शामिल हैं।

Image Source Here...

इन स्टूडेंट्स का हुआ सिलेक्शन

 यूनिवर्सिटी के इन 7 स्टूडेंट्स का सिलेक्शन कड़े कॉम्पिटिशन, आइडिया टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के बाद किया गया है। जिनमें अंशिका त्रिपाठी (बीए ऑनर्स, थर्ड ईयर), अविनाश यादव (एमए, सेकेंड ईयर- इंग्लिश), मोहम्मद यूसुफ (बीएससी ऑनर्स, थर्ड ईयर- एग्रीकल्चर), मोहम्मद सादिक (बीकॉम, थर्ड ईयर), निर्मलेंदु (बीएससी एग्रीकल्चर, फोर्थ ईयर), प्रिया यादव (एमए, सेकेंड ईयर- ज्योग्राफी), सृष्टि जायसवाल (एमए, फर्स्ट ईयर- सोशियोलॉजी) शामिल हैं।

 क्या है इको नेटवर्क और SAGE प्रोग्राम?

 इको नेटवर्क एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म है, जो साइंस, समाज, सरकारी नीति बनाने वालों, कंपनियों और लोकल लोगों को एक साथ जोड़कर पर्यावरण और समाज से जुड़ी समस्याओं जैसे क्लाइमेट चेंज, खेती-बाड़ी, हेल्थ, पानी की देखरेख और साफ-सुथरे शहरों पर काम करता है।

तीन हिस्सों में आयोजित होगा

SAGE इसी नेटवर्क का एक मुख्य प्रोग्राम है जो युवाओं को लीडरशिप सिखाता है। यह प्रोग्राम तीन हिस्सों में होगा। पहला हिस्सा- बुधवार से शुरू हो रहा है, जिसमें भारत और विदेशों के एक्सपर्ट्स स्टूडेंट्स को गहरी ट्रेनिंग देंगे।

दूसरे हिस्से में स्टूडेंट्स अपने आइडियाज को जमीन पर उतारने के लिए कम्युनिटी बीच प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।जबकि तीसरे हिस्से में प्रोजेक्ट के असर की जांच होगी, रिपोर्ट लिखी जाएगी और उसका प्रजेंटेशन दिया जाएगा।

स्टूडेंट्स के अंदर लीडरशिप क्वालिटी डेवेलोप होगी

इस प्रोग्राम से स्टूडेंट्स के अंदर लीडरशिप क्वालिटी आएगी। उन्हें काम का असली एक्सपीरिएंस मिलेगा। बड़े एक्सपर्ट्स का मार्गदर्शन मिलेगा और देश-विदेश के लोगों से नेटवर्क बनाने का मौका मिलेगा। साथ ही उनकी बातचीत करने की कला (कम्युनिकेशन स्किल) और पर्सनालिटी भी निखरेगी।

यह कामयाबी बच्चों के टैलेंट को दिखाती- वीसी

 यूनिवर्सिटी की वीसी प्रो. पूनम टंडन ने स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए कहा कि यह कामयाबी हमारे बच्चों के टैलेंट को दिखाती है। जागरूक और जिम्मेदार युवा ही भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। प्लेसमेंट सेल के डायरेक्टर प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने भी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे मौकों से स्टूडेंट्स का नजरिया बदलता है और वे अपने करियर में बहुत आगे जाते हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:38
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब