-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
गोरखपुर में शनिवार
को हल्का देखने
को मिला। कोहरा
कम होने की वजह से
विजिबिलिटी बनी रही।
जिससे वाहन चालकों
को काफी हद तक राहत
मिली। लेकिन सुबह
और शाम में चल रही
तेज पछुआ हवाओं
की वजह से गलन बरकार
है। हालांकि दिन
में धूप खिलने
से ठंड का अहसास कम
होगा। फिर शाम में ठंडी
हवाओं के चलते गलन बढ़ेगी।
स्वाथ्य विभाग ने दी
बचने की सलाह
स्वाथ्य विभाग ने
लोगों को यह सलाह दी
है कि ऐसे मौसम में
बचने की और जरूरत है।
दिन में खिले
धूप को देखकर
गलती से भी लापरवाही न करें। गर्म कपड़े
पहनना जारी रखें।
सर्द हवाएं स्वास्थ
पर बुरा असर
डाल सकती हैं
और लापरवाही भारी
पड़ेगी।
20 ट्रेनें
घंटों लेट
गोरखपुर में ठंड
में कोहरे की
वजह से देर से चल
रही ट्रेने, मौसम
सही होने के बाद भी
सुधर नहीं रहा
है। इस वजह से यात्रियों
के परेशानी का
सामना कर ना पड़ रहा
हैं शुक्रवार को
रेलवे स्टेशन पहुंचने
के गोरखधाम, वैशाली,
सत्याग्रह सहित लगभग
20 ट्रेने देरी से
पहुंची।
रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस अपने समय से तीन घंटे की देरी से पहुंची। इसके साथ ही 15566 वैशाली डेढ़ घंटे, 15274 सत्याग्रह एक घंटे 37 मिनट, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल लगभग पांच घंटे, 13019 बाघ एक्सप्रेस लगभग ढाई घंटे, 22534 यशवंतपुर- गोरखपुर एक्सप्रेस लगभग दो घंटे, 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस पांच घंटे, 14009 चंपारण सत्याग्रह चार घंटे 45 मिनट, 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस छह घंटे 32 मिनट, 05108 माघ मेला स्पेशल 2 घंटे 40 मिनट की देरी से गोरखपुर पहुंची।