Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Shankaracharya, Swami, Avimukteshwaranand 20-Mar-2026 01:57 PM

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 3 मई को निकालेंगे यात्रा, 81 दिन बाद होगी वापसी, गौ संरक्षण के प्रति करेंगे जागरूक

रूरल न्यूज नेटवर्क शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सनातन धर्म और गौ संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए गविष्टि यात्रा निकालेंगे। 81 दिनों की यह यात्रा 3 मई को गोरखपुर से शुरू होगी और 23 जुलाई को वापस आकर यहीं संपन्न होगी। इसके बाद 24 जुलाई को लखनऊ में जनसभा होगी। इस यात्रा के दौरान प्रदेश के लगभग 1 लाख 8 हजार गांवों में जाकर लोगों को सनातन धर्म और गौसंरक्षण के बारे में जागरूक करना है।

Image Source Here...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों ने बताया कि इस यात्रा के दौरान टीमें गांव-गांव पहुंचेंगी और लोगों से संवाद करेंगी। तथ्य के साथ उनके बीच अपनी बात रखेंगी। उनका कहना है कि यह अभियान कोई राजनीतिक दल बनाने के लिए नहीं है बल्कि समाज को जागरूक करनेके लिए है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से अखाड़ों को पत्र लिखा जाएगा। इसके साथ ही शंकराचार्य चतुरंगिणी सेना भी बनाई जाएगी। इसमें संतों के साथ सामान्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

निकाल चुके हैं गौ रक्षा यात्रा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इससे पहले गौ रक्षा यात्रा निकाली थी। इसे गौ प्रतिष्ठार्थ धर्मयुद्ध यात्रा का नाम दिया गया। यह यात्रा 6 मार्च 2026 को वाराणसी से शुरू हुई और 11 मार्च को लखनऊ में संपन्न। यह यात्रा गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और उनके संरक्षण पर केंद्रित रही। यह यात्रा जौनपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर होते हुए लखनऊ पहुंची।

Image Source Here...

तैयारी में जुटे शिष्य

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्य इस यात्रा की तैयारी में जुट गए हैं। गोरखपुर में यह यात्रा कहां से शुरू होगी, इसका निर्धारण अभी नहीं हो पाया है। कार्यक्रम की अनुमति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रदेशव्यापी यात्रा होगी। गोरखपुर में यात्रा के समापन के बाद लखनऊ में उसी मंच से जनसभा को संबोधित किया जाएगा, जहां से इसकी घोषणा हुई थी। उनके शिष्यों का कहना है कि इस यात्रा में बड़ी संख्या में संत एवं आम लोग शामिल होंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×