गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
एसआईआर की सुनवाई पूरी हुई, 9.99 लाख वोटरों के दस्तावेजों का हुआ वेरीफिकेशन, 2.31 लाख नए मतदाता जुडेंगे
रूरल न्यूज नेटवर्क।विशेष गहन
पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत सुनवाई पूरी हो चुकी है। गोरखपुर में 2
लाख 31 हजार नए मतदाता
जुड़ेंगे। प्रशासन का दावा है कि अंतिम तिथि तक सभी लंबित मामलों की सुनवाई कर ली
गई है। लगभग 9 लाख 99 हजार 584 वोटरों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया है। उनके मामले
निस्तारित किए गए।
इस दौरान
तार्किकक विसंगतियों वाले और बिना मैपिंग मतदाताओं से उनके निवास और आयु संबंधी
प्रमाण पत्र जमा कराए गए। अंतिम चरण में आधार कार्ड को भी वैध दस्तवेज के रूप में
स्वीकार करने से मतदाताओं को काफी सहूलियत हुई।बीएलओ ने मौके
पर ही दस्तावेजों की ऑलनाइल फीडिंग की। इससे जो लोग पहले से छूट गए हैं, उन्हें भी
मताधिकार प्राप्त हो सकेगा।
Image Source Here...
18 अप्रैल को हागा अंतिम प्रकाशन
भारत निर्वाचन
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया
जाएगा। जिले में लगभग 2.83 लाख ऐसे मतदाता चिन्हित किए गए थे, जिनके नाम वर्ष 2003
की मतदाता सूची
में दर्ज नहीं थे।
इन्हें सुनवाई
के दौरान अपने माता-पिता, दादा-दादी या नाना-नानी के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची
में दर्ज होने का प्रमाण प्रस्तुत करने थे। इसके अलावा उम्र, नाम और अन्य
त्रुटियों को तार्किक विसंगतियों की श्रेणी में रखते हुए साफ्टवेयर के माध्यम से
सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए। कुल 9,99,584 मतदाताओं को इस संबंध में
नोटिस भेजे गए।
अभियान के
दौरान नए नाम जोड़ने के लिए करीब 2.31 लाख लोगों ने फार्म-6 भरा है, जबकि नाम हटाने
के लिए लगभग सात हजार आवेदन प्राप्त हुए। नाम, पता एवं अन्य संशोधनों के
लिए 43 हजार लोगों ने
फार्म-8 जमा किया। इस
प्रक्रिया में ऐसे मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाए गए, जो स्थान बदलने के बाद भी
सूची में बने हुए थे, जिससे फर्जी मतदान की आशंका में कमी आएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी
एवं एडीएम वित्त व राजस्व विनीत कुमार सिंह ने बताया कि सुनवाई की अंतिम तिथि तक
बिना मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों वाले सभ्ज्ञी मतदाताओं के दस्तावेज मिल गए
हैं। समय से मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
Share On :
×
13:53
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।