-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
महायोगी गुरु गोरखनाथ
आयुष विश्वविद्यालय में
सोमवार को स्मार्ट
क्लास का शुभारंभ
किया गया। मुख्य
अतिथि एवं सर्जरी
विशेषज्ञ डॉ. संजय
महेश्वरी और कुलपति
डॉ. के. रामचंद्र
रेड्डी ने संयुक्त
रूप से इसका उद्घाटन किया।
इस अवसर पर
दोनों गणमान्य व्यक्तियों
ने भगवान धन्वंतरि
के चित्र पर
माल्यार्पण किया और
दीप प्रज्ज्वलित किया।
इसके बाद, सभी
ने एक स्वर में विश्वविद्यालय
के कुलगीत का
गायन किया। कुलपति
ने मुख्य अतिथि
डॉ. महेश्वरी को
विश्वविद्यालय की प्रतिकृति
और अंग वस्त्र
भेंट कर सम्मानित
किया।
अपने संबोधन में
डॉ. महेश्वरी ने
कहा कि किसी भी शैक्षणिक
संस्थान की मूल आत्मा वहां
के छात्र और
शिक्षक के आपसी समन्वय में
निहित होती है।
इस दौरान डॉ. लक्ष्मी अग्निहोत्री, डॉ. रमाकांत द्विवेदी, डॉ. मनोरमा सिंह, डॉ. विनय सिंह, डॉ. अनूप श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार और डॉ. नीरजा जैन सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।