Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Smuggler 25-May-2026 12:29 PM

100 रोजरिंग्ड तोतों के साथ तस्कर गिरफ्तार, पटना लेकर जा रहे थे, बंगाल तक होती है तस्करी

रूरल न्यूज नेटवर्क अंतर्राज्यीय स्तर पर संरक्षित वन्यजीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने गुलहरिया क्षेत्र के नंदानगर बस स्टैंड एयरपोर्ट के पास से एक तस्कर को 100 रोज़रिंग्ड प्रजाति के तोतों के साथ गिरफ्तार किया।

Image Source Here...

आरोपी इन प्रतिबंधित पक्षियों को गोरखपुर से पटना ले जाने की तैयारी में था। कार्रवाई एसटीएफ लखनऊ के निर्देशन में वन विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तिवारीपुर थाना क्षेत्र निवासी आमिर के रूप में हुई है।

उसके कब्जे से एक पिंजरा, तीन झोलों में बंद 100 तोते और एक स्कूटी बरामद की गई है। एसटीएफ टीम ने रात करीब साढ़े नौ बजे मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

मुनाफा कम होने पर शुरू की तस्करी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका परिवार कई पीढ़ियों से पक्षियों के व्यापार से जुड़ा है। पिछले कुछ वर्षों में सामान्य पक्षियों के कारोबार में मुनाफा कम होने पर उसने साथियों के साथ प्रतिबंधित पक्षियों की तस्करी शुरू कर दी। बाजार में रोज़रिंग्ड तोतों समेत अन्य संरक्षित पक्षियों की अच्छी कीमत मिलती है। आरोपी ने खुलासा किया कि गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत के जंगलों से बड़ी संख्या में तोते और अन्य प्रतिबंधित पक्षी मंगाकर उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सप्लाई किए जाते थे। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है। एसटीएफ थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार, संरक्षित वन्यजीवों की तस्करी की सूचना मिलने के बाद प्रदेशभर की इकाइयों को सतर्क किया गया था। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में गोरखपुर में अभिसूचना संकलन किया जा रहा था। सूचना की पुष्टि होने पर वन विभाग की तिलकोनियां रेंज टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ वन प्रभाग गोरखपुर की तिलकोनियां रेंज में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×