गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
• gorakhpur, cm yogi, Solar panel
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 17-04-2026
गोरखपुर में 9500 घरों में लगे सोलर पैनल, पीएम सूर्य घर योजना से मिली रफ्तार
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर में
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकास
भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ‘उत्तर प्रदेश एनर्जी
एक्सपो (UPEX) 2026’ से पहले किया गया। इसमें सरकार और उद्योग से जुड़े
प्रतिनिधियों ने सौर ऊर्जा के विस्तार और संभावनाओं पर चर्चा की।
इस कार्यक्रम का आयोजन
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के यूपी चैप्टर और फर्स्ट व्यू द्वारा यूपीनेडा, इन्वेस्ट यूपी
और सेवा के सहयोग से किया गया। इसमें विभिन्न कंपनियों और विभागों के प्रतिनिधियों
ने भाग लेकर सौर ऊर्जा के प्रसार और निवेश के अवसरों पर अपने विचार रखे।
तेजी से बढ़ रहा सोलर
इस्तेमाल
जिला विकास
अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत 31 मार्च तक
गोरखपुर में 9,500 से अधिक घरों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा
कि लगातार जागरूकता कार्यक्रमों से यह संख्या और बढ़ाई जाएगी।
कार्यक्रम में बताया गया कि
‘पीएम सूर्य घर योजना’ और ‘पीएम-कुसुम योजना’ के जरिए आम लोगों, किसानों और
उद्योगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे बिजली खर्च
में कमी आ रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता बेहतर हो रही है।
Image Source Here...
लखनऊ में तीन दिन का बड़ा
एक्सपो
‘UPEX 2026’ का आयोजन 7 से 9 मई तक लखनऊ के
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इसमें देश-विदेश के 150 से अधिक
प्रदर्शक और 60 से ज्यादा वक्ता शामिल होंगे, जो नई तकनीक, नीति और निवेश
के अवसरों पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम में बताया गया कि
सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए राष्ट्रीयकृत बैंक आसान ऋण दे रहे हैं, जिन पर सरकारी
सब्सिडी का भी लाभ मिल रहा है। इससे आम लोगों के लिए सोलर सिस्टम लगाना आसान हो
रहा है।
नई तकनीक और निवेश पर रहेगा
फोकस
एक्सपो में रूफटॉप सोलर, बड़े सोलर प्रोजेक्ट, इलेक्ट्रिक वाहन, स्मार्ट ग्रिड और ऊर्जा
भंडारण से जुड़ी नई तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही राज्यभर में जागरूकता
अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसका अगला कार्यक्रम 24 अप्रैल को लखनऊ में होगा।
Share On :
×
13:09
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।