Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Solar power plant • गोरखपुर / चरगांवा • 16-06-2026

नगर निगम के भवनों पर लगेगा सौर ऊर्जा प्लांट, बिजली के बिल में मिलेगी राहत, स्ट्रीट लाइटों पर खर्च होते हैं 69 लाख

रूरल न्यूज नेटवर्क। नगर निगम अपने भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा सिस्टम लगाने की योजना बना रहा है। इससे बनने वाली बिजली ग्रिड को दी जाएगी और बदले में बिजली बिल में राहत मिलेगी। नगर निगम को शहर में जलने वाली स्ट्रीट लाइटों पर हर महीने 69 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं। यह खर्च बिजली के बिल के रूप में होता है। विभिन्न विभागों की ओर से बनाई गई सड़कों पर आकर्षक लाइटें लगाई गई हैं। उसके बाद उसके संचालन का जिम्मा नगर निगम को दे दिया गया है। निगम की ओर से हर महीने इसके बिजली बिल का भुगतान किया जाता है। आने वाले समय में कुछ और सड़कों की लाइटों को भी नगर निगम को हस्तांतरित किया जाएगा। ऐसे में बिजली के बिल का खर्च और बढ़ने की उम्मीद है।

शहर में 50 हजार से अधिक है स्ट्रीट लाइटों की संख्या

शहर में स्ट्रीट एलईडी लाइटों की संख्या 50 हजार से अधिक है। इसके साथ ही लगभग 4 हजार सोलर स्ट्रीट लाइटें हैं। स्ट्रीट लाइटें जलती रहें, इसके लिए पिछले करीब 3 सालों से नगर निगम हर माह 69 लाख रुपये का बिजली का बिल भुगतान करता है। आने वाले समय में स्ट्रीट लाइटें बढ़ेंगी तो बिल भी बढ़ेगा। इसे देखते हुए ही सौर ऊर्जा का विकल्प चुना जा रहा है।

Image Source Here...

नगर निगम की जमीन और परिसरों में भी स्थापित होंगे प्लांट

नगर निगम की ओर से अपनी जमीन और परिसर में भी सोलर प्लांट स्थापित करने की संभावना तलाश की जा रही है। इसके बाद नगर निगम के भवनों की छतों पर भी इसे लगाया जाएगा। माना जा रहा है कि सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने के बाद बिजली के बिल में अच्छी-खासी बचत हो सकेगी और स्ट्रीट लाइटें नियमित रूप से जल सकेंगी। इस पहल से सोलर सिटी की दिशा में बढ़ाए गए कदम को और मजबूती मिलेगी।

Image Source Here...

चिलुआताल में स्थापित होगा फ्लोटिंग सोलर प्लांट

शहर के उत्तरी दिशा में स्थित चिलुआताल में फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई गई है। कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के माध्यम से लगभग 134 करोड़ रुपये की लागत से यह प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसकी क्षमता 20 मेगावाट की होगी।

सरकारी भवनों की छत पर लगेगा सोलर सिस्टम

नगर आयुक्त अजय जैन ने बताया कि सरकारी भवनों की छतों पर भी सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। इसके साथ ही निगम अपना सोलर प्लांट लगाने की दिशा में भी काम कर रहा है। यह योजना पूरी होने के बाद भारी-भरकम बिजली के बिल में राहत मिल सकेगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:58
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब