BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Special train • गोरखपुर / चरगांवा • 20-05-2026

गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, लेखपाल परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में लेखपाल मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचने में परेशानी न हो।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि गोरखपुर-लखनऊ परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 मई की रात 12:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और सुबह 6:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं वापसी में लखनऊ-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शाम 6:15 बजे लखनऊ से चलेगी और रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

  1. Image Source Here...

ट्रेन में लगाए जाएंगे 12 कोच

रेलवे प्रशासन के मुताबिक स्पेशल ट्रेन में कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को यात्रा में राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के चलते हर साल ट्रेनों और बसों में अतिरिक्त भीड़ देखने को मिलती है, इसलिए इस बार पहले से तैयारी की गई है।

उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की लेखपाल मुख्य परीक्षा गुरुवार को आयोजित होगी। जिले के 39 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में 17,832 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में कराई जाएगी।

प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एडीएम सिटी एवं नोडल अधिकारी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा और निगरानी को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:09
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।