BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, january, khel, Sports competition, Gorakhpur Mahotsav • गोरखपुर / चरगांवा • 05-01-2026

गोरखपुर महोत्सव में 6 से 12 जनवरी तक खेल प्रतियोगिताएं:जिलेभर के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में लेंगे हिस्सा, पुरुष- महिला वर्ग की भी रहेगी भागीदारी

गोरखपुर में क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वावधान में गोरखपुर महोत्सव वर्ष 2026 के अंतर्गत 6 से 12 जनवरी तक विभिन्न जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में बालक और बालिका वर्ग के साथ कुछ खेलों में पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी भी भाग लेंगे।

Image Source Here...

क्षेत्रीय खेल अधिकारी आले हैदर ने बताया कि महोत्सव के दौरान बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, वॉलीबाल, हॉकी, फुटबॉल, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक, शतरंज, रोइंग, टेनिस क्रिकेट, पिक्कल बॉल, गोल्फ और एथलेटिक्स सहित अनेक खेलों की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इन आयोजनों का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना है।

6 और 7 जनवरी को जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं

आयोजन कार्यक्रम के अनुसार 6 और 7 जनवरी को जिला स्तरीय जूनियर बैडमिंटन (बालक/बालिका), जूनियर कुश्ती (बालक/बालिका), जूनियर कबड्डी, बास्केटबॉल और बालक वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन मुकाबलों में जिले के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों और विद्यालयों के खिलाड़ी शामिल होंगे।

रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में टेबल टेनिस, हॉकी और फुटबॉल

8 और 9 जनवरी को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 9 बजे से जिला स्तरीय जूनियर टेबल टेनिस (बालक/बालिका) प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसी दौरान जूनियर हॉकी और जूनियर फुटबॉल (बालक) प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।

10 जनवरी को तकनीकी खेलों का आयोजन

10 जनवरी को जिम्नास्टिक, ट्राइसाइकिल रेस और जूनियर शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता और कौशल का आकलन किया जाएगा।

रामगढ़ताल में होगी रोइंग प्रतियोगिता

11 जनवरी को रामगढ़ताल में जिला स्तरीय रोइंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस आयोजन को लेकर खेल विभाग ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर फोकस

खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार गोरखपुर महोत्सव के तहत होने वाली ये प्रतियोगिताएं जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे की राज्य और क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में सहायक होंगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:56
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।