BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, SSP, Dr. Kaustubh • गोरखपुर / चरगांवा • 07-02-2026

SSP डॉ. कौस्तुभ बोले- पुराने क्रिमिनल्स को ट्रैक करेंगे, जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर जिले के नए एसएसपी 2015 बैच के डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। ज्वाइनिंग आदेश कक्ष में उन्होंने एसपी सिटी अभिनव त्यागी से पदभार लिया। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

पद संभालते ही नवागत एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और आम जनता का विश्वास जीतना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

अपराध रोकने के लिए पुराने क्रिमिनल्स को ट्रैक किया जाएगा। साथ ही अपील की कि साइबर जालसाजी होने पर तत्काल 1930 पर कंपलेन करें। ताकि बैंक खाते में जालसाजी की रकम होल्ड कराई जा सके।

डॉ. कौस्तुभ इससे पहले जुलाई 2019 में गोरखपुर में एसपी सिटी रह चुके हैं। उस दौरान अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था, महिला सुरक्षा और संगठित अपराध के खिलाफ उनके अभियानों ने खास पहचान बनाई।

Image Source Here...

कई जिलों का अनुभव कार्यभार ग्रहण करने से पहले वे सर्किट हाउस से गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में मत्था टेका। पुलिस लाइन में वर्दी स्टोर व निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिना कार्य घूम रहे कुछ पुलिसकर्मियों को उन्होंने सख्त हिदायत दी कि अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा। सभी अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन करें। उन्होंने आवास, वर्दी, शस्त्र समेत विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:28
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।