Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, SSP, stunting 23-Mar-2026 04:25 PM

स्टंटबाजी को लेकर एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, एफआईआर के बाद सीज करें वाहन, 5 दिनों में स्टंटबाजी के सामने आए दो मामले

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर और आसपास के इलाकों में बढ़ते बाइक स्टंट के मामलों को देखते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाने का फैसला किया है। अब सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाकर स्टंट करने वालों के खिलाफ सिर्फ चालान ही नहीं, बल्कि सीधे मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि जैसे ही बाइक स्टंट की कोई शिकायत मिले, तुरंत कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही उनकी बाइक को सीज कर दिया जाएगा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

दरअसल, सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में कई युवक सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। इससे न सिर्फ उनकी खुद की जान खतरे में पड़ती है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। हाल ही में पीपीगंज थाना क्षेत्र में तीन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिन्हें बाइक स्टंट करते हुए पकड़ा गया था। पुलिस ने उनके खिलाफ शांति भंग की आशंका में मामला दर्ज किया। इसके अलावा, एक वीडियो वायरल होने पर दो युवकों को भी पकड़ा गया, जो बिना शर्ट के तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे।

Image Source Here...

एक अन्य मामला सोनौली हाईवे के पास रायपुर गांव के समीप सामने आया, जहां एक युवक सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाकर रील बना रहा था। उसकी हरकतों से वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब तक ऐसे मामलों में पुलिस केवल चालान काटकर या जुर्माना लगाकर छोड़ देती थी, लेकिन लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नियमों को सख्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कदम सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोगों की जान बचाने के लिए जरूरी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में न डालें और यातायात नियमों का पालन करें।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×