Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, University, Student, crowd 31-Jan-2026 02:07 PM

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों में मारपीट, तमाशा देखने के लिए जुटी भीड़, देख लेने की दी धमकी

Image Source Here...

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के मेन ग्राउंड में दो छात्रों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान वहां मौजूद अन्य छात्रों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

दोनों ही छात्र एक दूसरे को देख लेने की धमकी देते रहे। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी पक्ष ने यूनिवर्सिटी या पुलिस प्रशासन से शिकायत नहीं की है।

बताया जा रहा है कि छात्रों के एक समूह की ओर से यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में ग्राउंड में सभा का आयोजन किया गया था। सभा स्थल से थोड़ी दूरी पर 15-20 युवक खड़े थे।

उन्हीं में से दो छात्र किसी बात पर आपस में भिड़ गए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान सभा भी बंद करनी पड़ी। सभा कर रहे छात्रनेता भी पहुंचे और मामला शांत कराया। वहां मौजूद कुछ छात्रों ने बताया कि आपस में झगड़ने वाले दोनों छात्र यूजीसी के नए नियम के समर्थन में वहां पहुंचे थे। किसी निजी बात को लेकर आपस में भिड़ गए।

छात्र बार-बार मारने के लिए दौड़ रहे थे। लकिन अन्य छात्रों ने दोनों को पकड़कर किनारे कर दिया। दिन भर यूनिवर्सिटी में इसको लेकर चर्चा भी होती रही।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×