-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। ऑल
इण्डिया उर्स कमेटी के तत्वावधान में आयोजित स्वागत और सम्मान समारोह का आयोजन अलीनगर
स्थित दुर्गा मंदिर के पास कमेटी अध्यक्ष मुहम्मद रजा लड्डन खान एवं सैयद रेहान मारुफी
की संयोजन में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं RNN समूह के सम्पादक शक्ति प्रकाश
श्रीवास्तव थे। जबकि विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डा. मुश्ताक आलम रहे। वहीं
ऑल इण्डिया उर्स कमेटी की तरफ से सम्मानित होने वाली नयी दिशा फाउण्डेशन की अध्यक्ष,
समाजसेवी एवं कवयित्री सुधा मोदी विशेष अतिथि के रुप में मौजूद रहीं। संचालन का दायित्व
समाजिक योद्धा एवं वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा हुसैन रहमानी ने निभायी। कार्यक्रम में ऑल
इण्डिया प्रेस रिपोर्टर क्लब के अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल का स्वागत विहार अभिनन्दन
किया गया।
पत्रकार हुए सम्मानित, सभी ने दिया समाजिक कार्य को तवज्जो
इस मौके पर आधा दर्जन
से ज्यादा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। नयी दिशा फाउण्डेशन की अध्यक्ष
सुधा मोदी को गज़ाला मारुफी एवं नाज़रीन मारुफी ने अपने हाथों से वंदनीय मेरी मां अवार्ड
देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ पत्रकार शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव,
वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डा. मुश्ताक आलम, समाजिक योद्धा एवं पत्रकार मुर्तजा हुसैन रहमानी,
निष्पक्ष सूरज के सम्पादक वकील अहमद, पत्रकार पवन कुमार गुप्ता, ऑल इण्डिया प्रेस रिपोर्टर
क्लब के अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल एवं वंदनीय मेरी मां अवार्ड प्राप्त वरिष्ठ समाजसेवी
सुधा मोदी को माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम
के मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने सम्मानित किए गए लोगों
को बधाई देते हुए कहा कि जीवन वही लोग जीते हैं, जो अपने परिवार और समाज की भलाई
में निरंतर फिक्रमंद रहते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में बेहतरीन कार्य करने और एक
दूसरे की भलाई में लगातार कार्य करने वाले ही सम्मानित किए जाते हैं।
इस मौके पर ऑल इण्डिया
उर्स कमेटी के अध्यक्ष मुहम्मद रजा लड्डन खान ने कहा कि ऑल इण्डिया उर्स कमेटी के माध्यम
से शहर के महान विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कमेटी के उपाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष असरार आलम ने कहा कि यह बहुत ही खुशी का क्षण है जो हमारे शहर गोरखपुर के समाजिक कार्य करने वाले शख्सियतों का सम्मान हुआ। इस अवसर पर कमेटी उपाध्यक्ष सैयद रेहान मारुफी ने कहा कि समाज में रचनात्मक कार्य करने वालों का सम्मान करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।
सम्मान समारोह को प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अली खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी खुर्शीद आलम, जिलाध्यक्ष महमूद अंसारी एवं महानगर अध्यक्ष मुहम्मद शमीम, फ़ैज़ उल्लाह मारुफी, शकील अहमद मुन्ना, रवीन्द्र चतुर्वेदी एवं मुनीब मारुफी ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सम्मानित हुई सभी शख्सियतों को बधाई देते हुए कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निश्चित रूप से सभी के लिए सम्माननीय मित्रों में शुमार होते हैं।