BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Tailor, Ramgarh Tal • गोरखपुर / चरगांवा • 15-06-2026

रामगढ़ताल में कूदकर टेलर मास्टर ने दी जान, अर्थी उठी तो घर पर मची चीख पुकार, बच्चे मां से बोले- पापा अब कब आएंगे

रूरल न्यूज नेटवर्क। रामगढ़ताल में रोहित साहनी (36) ने कूदकर सुसाइड किया था। शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। जिससे मौत की वजह पानी में डूबकर आई। जबकि घरवाले रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। देर शाम टेलर मास्टर रोहित साहनी का शव पोस्टमार्टम के बाद मोहद्दीपुर स्थित घर पहुंचा। जहां चीख पुकार मच गई। शव को पकड़कर पत्नी पिंकी रोती रहीं। अर्थी उठी तो दो बेटे रोहन और साहिल ने मां से पूछा कि अब पापा कब आएंगे। बच्चों की यह बात सुनकर हर किसी की आंख नम हो गई। राजघाट तट पर रोहित का अंतिम संस्कार किया गया।

Image Source Here...

घर से नाराज होकर किया सुसाइड

कैंट क्षेत्र के मोहद्दीपुर तुर्कलानी टोला में रोहित साहनी (36) अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी पत्नी पिंकी साहनी और दो बच्चे 12 साल का रोहन और 10 साल का साहिल है। पिंकी ने बताया कि रोहित घर पर ही सिलाई का काम करते थे। उन्होंने घर के अंदर एक कमरे में मशीन लगाई थी।

गुरुवार शाम को पति से नोक-झोंक हो गई थी। इसके बाद वह घर से नाराज होकर कहीं चले गए। उनका मोबाइल भी बंद बता रहा था। हम लोग रिश्तेदारी और अन्य जगहों पर उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कहीं भी उनका पता नहीं चला।

Image Source Here...

इसी बीच शनिवार सुबह रामगढ़ताल में एक लाश मिलने की सूचना मिली। कैंट पुलिस से संपर्क किया गया। मोर्चरी में शव जाकर देखी तो मेरी पति का था। इसके बाद घर पर कोहराम मच गया। पत्नी बोलीं लड़ाई झगड़ा तो हमेशा होता था, लेकिन इतना बड़ा कदम कोई कैसे उठा सकता है। पहले तो कभी ऐसा नहीं किया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:55
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।