BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Talent Vision • गोरखपुर / चरगांवा • 18-04-2026

टैलेंट विजन स्कूल को मिला राष्ट्रीय अवार्ड, LEAD ग्रुप के शिक्षा अवार्ड 2025-26 में राष्ट्रीय विजेता बना

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित टैलेंट विजन जूनियर हाई स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय को LEAD ग्रुप के प्रतिष्ठित शिक्षा अवार्ड 2025-26 में राष्ट्रीय विजेता घोषित किया गया है। यह सम्मान 17 अप्रैल को हैदराबाद के होटल नोवोटेल में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।

यह अवार्ड देशभर के 3000 से अधिक स्कूलों और 22000 शिक्षकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद प्रदान किया गया। टैलेंट विजन स्कूल का राष्ट्रीय विजेता बनना गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उल्लेखनीय है कि विद्यालय ने पिछले वर्ष 2024-25 में भी राज्य विजेता का खिताब जीता था।

विद्यालय के निदेशक जी.पी. गुणाकर ने इस उपलब्धि को विद्यालय परिवार के ईमानदार प्रयासों, पूर्ण समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य की नींव मजबूत करना है। गुणाकर ने इस सफलता का श्रेय छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और सभी शुभचिंतकों को दिया।

Image Source Here...

यह शिक्षा अवार्ड देश के सबसे बड़े स्कूल सम्मान कार्यक्रमों में से एक है, जो उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों और नवाचार के आधार पर प्रदान किया जाता है। टैलेंट विजन स्कूल की यह उपलब्धि संस्थान, अभिभावकों और पूरे गोरखपुर क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:11
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।