गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Champions Trophy, Railway
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 20-02-2026
22 फरवरी से लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी टी-20, रेलवे गोरखपुर-इंदौर के बीच खेला जाएगा पहला मैच, IPL- रणजी के खिलाड़ी बढ़ाएंगे रोमांच
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर में लक्ष्य
स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से 11वीं ऑल इंडिया प्राइज मनी टी-20
लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता 22 फरवरी
से 1 मार्च तक आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता मंडल क्रिकेट संघ से सम्बद्ध और
उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर
ली गई हैं और आयोजन समिति ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी है।एकेडमी के संरक्षक डॉ. हर्ष कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता में बताया कि
प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जाएगी। 22 फरवरी को रेलवे क्रिकेट
ग्राउंड पर उद्घाटन मुकाबला पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर और इंदौर (मध्य प्रदेश) के
बीच खेला जाएगा। उसी दिन दूसरा मुकाबला क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ और क्रिकेट एसोसिएशन
उत्तराखंड के बीच होगा।
Image Source Here...
पुल-A और पुल-B में 8 टीमें
प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 9 बजे मंडलायुक्त अनिल ढींगरा
करेंगे। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। पुल-A में इंदौर, क्रिकेट
एसोसिएशन लखनऊ, क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड और
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर की टीमें शामिल हैं। पुल-B में
गत वर्ष की विजेता नई दिल्ली, इंडियन एयरफोर्स, फरीदाबाद और राजस्थान की टीमें खेलेंगी। पुल-बी के मुकाबले 25 फरवरी से शुरू होंगे।
IPL और रणजी खिलाड़ियों से बढ़ेगा
रोमांच
आयोजन समिति के अनुसार सभी टीमों के खिलाड़ियों की सूची प्राप्त हो चुकी है।
प्रतियोगिता में IPL, अंतरराष्ट्रीय और रणजी स्तर के
खिलाड़ी भाग लेंगे, जिससे मुकाबले रोमांचक होने की
उम्मीद है और दर्शकों को अच्छे क्रिकेट का आनंद मिलेगा।
प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए BCCI के अंपायर अश्विनी
मनध्यानी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय अंपायर और स्कोरर टीम गोरखपुर पहुंच चुकी
है। ग्रीन पार्क कानपुर के पिच क्यूरेटर मोहम्मद अनस की टीम के निर्देशन में मैदान
और पिच तैयार किए जा रहे हैं।
थर्ड अंपायर और लाइव प्रसारण की
व्यवस्था
इस वर्ष भी मैचों में थर्ड अंपायर की व्यवस्था की गई है, जो कैमरों के जरिए फैसलों पर नजर रखेगी। इसके साथ ही सभी मुकाबलों का यूट्यूब
पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि दर्शक घर बैठे मैच देख सकें।
Share On :
×
13:55
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।