Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, color • गोरखपुर / चरगांवा • 11-06-2026

धड़ल्ले से हो रहा रंग मिली चायपत्ती का उपयोग, स्वास्थ्य के लिए खतरनाक, खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को जारी किया नोटिस

रूरल न्यूज नेटवर्क आप सड़क किनारे चाय की चुस्की के शौकीन हैं तो सावधान। इस समय ऐसे अधिकतर दुकानदार सस्ते के चक्कर में खुली चाय की पत्ती का उपयोग कर रहे हैं। इस चाय की पत्ती में अखाद्य रंग मिला है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से ऐसी लगभग 5 दुकानों पर जांच की गई। वहां से सैंपल लेकर चाय की पत्ती की जांच की गई। प्राथमिक जांच में उसमें रंग मिलने की पुष्टि हुई है। इसमें कौन सा केमिकल मिला है, यह जानने के लिए सैंपल लैब में भेजा जाएगा।

मिलावटखोरों ने चाय को भी नहीं छोड़ा। रोड साइड की दुकानों पर ऐसी चाय की पत्ती की आपूर्ति की जा रही है, जिसमें रंग मिला है। इस रंग के चलते चाय में कम चाय पत्ती के बावजूद गहरा रंग आ जाता है। जिसे अच्छी चाय बताकर बेचा जा रहा है। लेकिन यह चाय अंदर से नुकसान पहुंचा सकती है। लगातार सेवन से गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

Image Source Here...

 बट्‌टे का रंग हो रहा सफेद

जिस बट्‌टे में चाय दी जा रही है, कुछ घंटे बाद जिस हिस्से में चाय रखी रहती है, वह पूरी तरह सफेद हो जाता है। यह बात खाद्य सुरक्षा विभाग को भी पता चली। उसके बाद शास्त्री चौक के क्षेत्र में चाय की दुकान लगाने वाले पांच दुकानदारों के यहां जांच की गई। उनकी चाय की पत्ती को ठंडे पानी में डाला गया। पानी में चाय की पत्ती डालते ही पत्ती ने रंग छोड़ दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जब ठंडे पानी में रंग छूट रहा है तो पानी को गर्म करने पर भी यह स्थिति आती होगी। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से उचित नहीं है।

एक साल पहले नौसढ़ में भी मिली थी रंग मिली चाय की पत्ती

एक साल पहले भी नौसढ़ में बड़े पैमाने पर रंग मिली चाय की पत्ती मिली थी। सही मायने में यह चाय की पत्ती थी ही नहीं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसे जब्त कर लिया था। दुकानदार के विरुद्ध कोर्ट में वाद चल रहा है। इसमें मिला रंग खतरनाक था।

जानिए क्या कहते हैं अधिकारी

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दुकानों पर जांच कराई गई है। वहां खुली चाय की पत्ती का इस्तेमाल किया जा रहा था। प्राथमिक दृष्टि से इसमें रंग मिले होने की बात सामने आयी है। सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। कहां से सप्लाई हो रही थी, इसका पता लगाया जाएगा। चाय की पत्ती में कौन सा केमिकल मिला है, इसकी जांच के लिए सैंपल को लैब भेजा जाएगा। दुकानदारों से खुली चाय का प्रयोग न करने को कहा गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:42
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब