Default left Ad
Default right Ad
Gorakhpur, Cm Yogi aadityanath, Online trading 07-Feb-2026 02:23 PM

आनलाइन ट्रेडिंग में लाखों रुपए गंवाने के बाद किशोर एम्स में भर्ती, पिता के नाम से बनाया डीमैट अकाउंट

रूरल न्यूज नेटवर्क। ऑनलाइन गेमिंग की लत शराब से भी अधिक खतरनाक साबित हो रही है। इसकी वजह से किशोर और युवा लाखों रुपए गंवा रहे हैं और आत्महत्या तक का प्रयास कर रहे हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के मानसिक रोग विभाग की ओपीडी में ऐसे कई मामले रोजाना सामने आ रहे हैं।

Image Source Here...

गोरखपुर का रहने वाले एक किशोर को पहले आनलाइन गेम खेलने की लत लग गई। वह दिन भर मोबाइल फोन देखता रहता था। घर वालों ने किसी तरह किशोर को बातचीत कर गेम के दुष्प्रभावों को बताया तो उसने आनलाइन ट्रेडिंग शुरू कर दी।

अपने पिता के नाम से डीमैट अकाउंट बनाया। इसके बाद छह महीने में रकम दोगुणा करने की बात कहते हुए पिता से पांच लाख रुपए मांगना शुरू किया। पिता ने रुपए देने से मना किया तो किशोर पहले तो खूब रोता था।

बाद में उसने आत्महत्या की धमकी देनी शुरू कर दी। पिता ने उसे पांच लाख रुपए दिए। किशोर रुपए हार गया। इसके बाद उसने फिर रुपए मांगे। पिता ने मना किया तो उसने कहा कि इस बार वह 10 लाख रुपए कमाएगा। फिर आत्महत्या की धमकी देना शुरू किया। यह रुपए भी वह हार गया।

ऐसे करते हुए वह 60 लाख रुपए हार चुका है। पूरा परिवार परेशान है। किशोर को लेकर उसके चाचा एम्स पहुंचे तो भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। अभी किशोर ठीक है, लेकिन बीच-बीच में अचानक वह ट्रेडिंग शुरू करने की जिद पकड़ने लगता है। इसके बाद उसे फिर डॉक्टर के पास लेकर आया जाता है।

कम उम्र में बच्चों को कमाई की आदत डालना खतरनाक

आनलाइन गेम से कमाई की आदत कम उम्र में बच्चों पर बुरा असर डाल रही है। बच्चों को लगता है कि वह खुद अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। इस आदत को छुड़ाने की हर कोशिश को वह बहुत खराब मानते हैं और ऐसा करने वालों के खिलाफ हिंसा से भी गुरेज नहीं करते हैं।

बड़े बच्चे का करते हैं अनुकरण छोटे भाई-बहन

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे परिवार जहां अभिभावक बहुत व्यस्त रहते हैं, उनके पास बच्चों के लिए समय नहीं होता, वहां सबसे बड़े बच्चे का अनुकरण ज्यादातर छोटे भाई-बहन करते हैं। बड़ा बच्चा यदि मोबाइल फोन में गेम खेलने या फोन देखने का आदती है तो अन्य भी यही करते हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×