-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। बुधवार को तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप
शुक्ल गोरखपुर आए। राज्यपाल बनने के बाद यह उनका अपने गृह जनपद का पहला
दौरा है। इसे लेकर प्रशासन और समर्थकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वे दो दिन तक
शहर में रुककर अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे और शुक्रवार को वाराणसी के लिए
निकल जाएंगे। इसके बाद शनिवार को हैदराबाद पहुंचेंगे।
दरअसल, राज्यपाल दोपहर 1:25 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे
बेतियाहाता स्थित अपने आवास जाएंगे और कुछ समय विश्राम करेंगे। शाम 5:45 बजे वे नौका विहार पर गोरखपुर मेट्रोपोलिटन
द्वारा आयोजित ‘इंडिया न्यू ईयर सेलिब्रेशंस’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप
में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शहर के कई प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे। इसके बाद शाम
सात बजे वे अपने आवास लौटेंगे।
गोरखपुर क्लब में
करेंगे नवरात्र फलाहार
गुरुवार को शाम 5:30 बजे गोरखपुर क्लब के मैरिज हॉल में नवरात्र फलाहार कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल करीब दो घंटे तक रहेंगे और जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 7:45 बजे वे अपने आवास वापस जाएंगे। दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को राज्यपाल दोपहर दो बजे सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना होंगे। वहां से उनका आगे का कार्यक्रम तय है और 21 मार्च को वे हैदराबाद पहुंचेंगे। स्वागत की तैयारी में जुटे समर्थक राज्यपाल बनने के बाद पहली बार गोरखपुर आने को लेकर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह है। शहर के कई स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारी की गई है और लोग उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं। शिव प्रताप शुक्ल इससे पहले करीब तीन साल तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं। अब तेलंगाना का राज्यपाल बनने के बाद उनका यह पहला गोरखपुर दौरा है, जिसे खास माना जा रहा है।