-
Monday, 15th June, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। कैंट इलाके की रिटायर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजुला
श्रीवास्तव (64) को आठ दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 1.58 करोड़ रुपये की जालसाजी की गई थी। इस मामले में
पुलिस ने वाराणसी के मछली व्यापारी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया।
आरोपी ने मछली के व्यापार के लिए खोले गए खाते
में 80 लाख रुपए की रकम मंगाई थी। इसके चंद सेकेंडों
बाद ही 40
अलग-अलग खातों में रकम को ट्रांसफर कर दिया
गया। पूछताछ में पुलिस को आरोपी ने तीन सहयोगियों का नाम बताया है, जो फरार हो गए हैं। बुधवार को पुलिस ने आरोपी
को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा
गया।
अब गोरखपुर साइबर क्राइम थाने की पुलिस फरार साथियों की तलाश में जुटी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुरी कॉलोनी नासिपुर निवासी विकास विश्वकर्मा के रूप में हुई।