Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, administration • गोरखपुर / चरगांवा • 11-06-2026

3 दिनों तक चली पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद प्रशासन सुस्त, असुरन से लेकर पूरा ओवरब्रिज जाम से पटा, एंबुलेंस से लेकर सीओ ने भी झेली दिक्कत

रूरल न्यूज नेटवर्क। पिछले तीन दिनों तक चली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दिया। इसका नतीजा रहा कि कहीं से जाम की कोई समस्या नहीं दिखाई दी। परीक्षा खत्म होने के बाद असुरन चौक से लेकर ओवरब्रिज पर जाम का भीषण नजारा दिखाई दिया। स्थिति यह रही कि एक छोटी व एक बड़ी एंबुलेंस में मरीजों के परिजनों को करीब एक घंटे तक जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ा। मजे की बात तो यह है कि पुलिस क्षेत्राधिकारी की गाड़ी भी इसी जाम में फंसी दिखाई दी।

Image Source Here...

आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों के मुंह से यहां तक सुनने को मिला कि पिछले तीन दिनों तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस दिखाई दे रही थी, आज आखिर क्या हो गया कि यातायात से लेकर पुलिस का कोई स्टाफ नहीं दिखाई दे रहा है। बता दें कि असुरन चौक से ओवरब्रिज के बीच ही शाहपुर थाने की असुरन पुलिस चौकी भी है। इस चौकी पर सीसीटीवी से निगरानी भी रखी जाती है। क्या पुलिस वालों को जाम का यह नजारा सीसीटीवी में नहीं दिखाई दिया। अगर दिखाई दिया तो आखिर जाम हटाने पुलिसकर्मी आखिर क्यों नहीं आए। बहरहाल तकरीबन आधा किमी का रास्ता वाहन चालकों को एक घंटे से अधिक समय में तय करना पड़ा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
01:25
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब