Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, AIIMS 03-Feb-2026 05:04 PM

AIIMS में नॉन मेडिकल भर्ती परीक्षा लखनऊ में होगी, 21-22 फरवरी को ऑनलाइन होगा एग्जाम, नवंबर में भरे गए थे फॉर्म

Image Source Here...

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर AIIMS में नॉन मेडिकल पदों पर होने वाली भर्तियां अब परीक्षा के माध्यम से की जाएंगी। AIIMS प्रशासन की ओर से 21 और 22 फरवरी को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए लखनऊ में केंद्र बनाया गया है। जहां चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग पदों की परीक्षाएं कराई जा रही हैं।

AIIMS प्रशासन की ओर से नवंबर 2025 में कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्मियों के कुल 69 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इन पदों पर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए परीक्षा के जरिये चयन करने का फैसला लिया गया।

बता दें कि तीन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा पहले ही कराई जा चुकी है। जबकि अन्य पदों की परीक्षा चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जा रही है। 40 पद जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के हैं। जबकि 10 पद ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं।

गोरखपुर एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारु बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन परीक्षा कराई जा रही है। इसके लिए लखनऊ में परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है, जहां सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

इन प्रमुख पदों पर होगी भर्ती

ट्यूटर, क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट, स्टोर कीपर, टेक्निशियन रेडियोथेरेपी, जूनियर अकाउंट ऑफिसर, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट, टेक्निकल असिस्टेंट ईएनटी, ऑप्टोमेट्रिस्ट, टेक्निशियन रेडियोलॉजी, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, मोर्चरी अटेंडेंट, जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, फार्मासिस्ट, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्निशियन सहित अन्य पद शामिल हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×