-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। रामनवमी पर सीएम योगी ने शुक्रवार सुबह 11
बजे गोरखपुर
में कन्या पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने कन्याओं के पांव पखारे और
विधि-विधान से पूजन किया। बच्चियों को चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और दक्षिणा देकर
आशीर्वाद लिया। फिर सभी को अपने हाथों से भोजन परोसा।
इससे पहले,
सीएम को 5
साल की बच्ची
ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया। योगी ने बच्ची के साथ बुलडोजर पकड़कर फोटो खिंचवाई। फिर
बच्ची को वापस लौटाते हुए कहा कि अब इसे ले जाओ। मन लगाकर पढ़ाई करना। बच्ची का नाम
यशस्विनी है। वह परिवार के साथ कानपुर से गोरखनाथ मंदिर आई थी। सीएम ने इसके भी
पांव पखारे।
सुबह करीब 9 बजे योगी ने जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। परिजनों के साथ आए बच्चों को प्यार-दुलार किया। चॉकलेट दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दो टूक कहा- गुंडागर्दी करने वालों को उठाकर बंद करो। किसी मुकदमे में जमानत पर छूटने के बाद आरोपी अगर वादी को धमका रहा हो तो जमानत रद्द कराने की कार्रवाई की जाए।