Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, ommissioner 31-Mar-2026 03:22 PM

कमिश्नर ने सीएम ग्रिड के कार्यों का किया निरीक्षण

रूरल न्यूज नेटवर्क कमिश्नर अनिल ढींगरा ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के साथ गोलघर में चल रहे सीएम ग्रिड योजना के तहत कराए जारहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर रात में भी काम कराया जाए। अगले 4 से 5 दिन में नाले का निर्माण पूरा कर लिया जाए।

Image Source Here...

उन्होंने कहा कि दुकानों के सामने बनाए जा रहे नाले के मलबे को तत्काल हटाया जाए, जिससे दुकानदारों एवं आम नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि समय से काम न पूरा करने पर संबंधित कार्यदायी फर्म एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यहां से कमिश्नर पांडेयहाता से धर्मशाला बाजार तक बनाए जा रहे विरासत गलियारे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, बिजली निगम और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने नखास से बक्शीपुर तक बिजली के तारों को डक्ट में डालने तथा ट्रांसफार्मर को हटाने तएवं कलवअर् के कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।

धर्मशाला से जटाशंकर तक अव्यस्थित ढंग से वाहनों को खड़े होने के कारण जाम की समस्या को देखते हुये नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि पार्किंग की व्यवस्था समुचित जगह की जाये तथा पुलिस अधीक्षक यातायात के साथ संयुक्त अभियान चलाकर सड़को पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये।

इसके बाद गोरखनाथ थाने से एचएन सिंह चौराहा तक निर्माणाधीन टूलेन-फोरलेन सड़क का निरीक्षण करते हुए गोरखनाथ थाने से हडह़वा फाटक तक बिजली पोलो को शिफ्ट करने की कार्यवाही को तेजी से करने का निर्देश दिया।

निर्माणाधीन हड़हवा फाटक रेलवे ओवरब्रिज के कार्य की तेज गति से करने के लिए परियोजना निदेशक सेतु निगम को निर्देश दिया। इस अवसर पर सम्बंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×