BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, DM, SSP, public • गोरखपुर / चरगांवा • 18-02-2026

आज से जनसुनवाई करेंगे DM-SSP, देखेगा सीएम कार्यालय, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीएम आफिस से जुड़ना होगा

रूरल न्यूज नेटवर्क। जिला स्तर पर जनसुनवाई को गंभीरता से न लेने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई है। समीक्षा में सीएम कार्यालय ने पाया है कि मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में ऐसे मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिन्हें आसानी से जिला स्तर पर निस्तारित किया जा सकता है।

सीएम की नाराजगी के बाद उनके कार्यालय की ओर से सभी पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी एवं एसएसपी को पत्र भेजकर सख्त हिदायत दी गई है कि वे रोज सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहें और जनसुनवाई करें। आज 18 फरवरी बुधवार से इसे लागू कर दिया गया है।

Image Source Here...

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे

अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे सुबह 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में बैठेंगे। केवल अवकाश एवं समाधान दिवस व संपूर्ण समाधान दिवस पर ही छूट दी जाएगी। DM-SSP अपने उस जनसुनवाई कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम कार्यालय से जुड़ेंगे। सुबह 10 से 12 बजे तक उन्हें जुड़े रहना होगा। इसमें फोन या फिर किसी अन्य स्थान से जुड़ने की अनुमति भी नहीं होगी।

फरियादी से संवाद भी कर सकता है सीएम कार्यालय

सीएम कार्यालय नियमित रूप से इस जनसुनवाई की लाइव मानिटरिंग करेगा। कुछ शिकायतकर्ताओं, फरियादियों से संवाद कर निस्तारण की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण की यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। सभी पुलिस आयुक्त एवं DM-SSP अपने कार्यालय में सुबह 9:45 बजे तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिंक से जुड़ेंगे। इसका लिंक उनके सीयूजी नंबर पर भेजा जाएगा। समय से इस लिंग पर कनेक्ट होना अनिवार्य होगा। कनेक्ट होते समय जिला व पदनाम प्रदर्शित होना जरूरी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:10
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।